इंदौर : AI चैटबॉट बना लोगों का नया डिजिटल साथी, 15 दिन में 2900 से ज्यादा लोगों को फायदा, घर बैठे मिल रही ये सुविधाएं

फिलहाल चैटबॉट के जरिए आय, जाति, मूल निवासी, जन्म एवं मृत्यु के एक वर्ष बाद के पंजीयन, आधार अपडेट सहित विभिन्न जनसेवा संबंधी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
 AI चैटबॉट बना लोगों का नया डिजिटल साथी, 15 दिन में 2900 से ज्यादा लोगों को फायदा, घर बैठे मिल रही ये सुविधाएं
इंदौर में AI चैटबॉट से 15 दिन में 2880 एक्टिव यूजर्स हुए

पीपुल्स संवाददाता, इंदौर। सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस के विजन को आगे बढ़ाते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने व्हाट्सएप आधारित अत्याधुनिक एआई चैटबॉट शुरू किया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में तैयार यह डिजिटल प्लेटफॉर्म महज 15 दिनों में ही हजारों नागरिकों का भरोसेमंद साथी बन गया है। अब लोग घर बैठे अपने मोबाइल से सरकारी सेवाओं की जानकारी लेने, आवेदन करने और आवेदन की स्थिति जानने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

15 दिन में मिला शानदार रिस्पॉन्स

जिला प्रशासन के अनुसार AI Chatbot को शुरू हुए अभी एक पखवाड़ा ही हुआ है, लेकिन इस दौरान 2,910 नागरिक इसका उपयोग कर चुके हैं। इनमें 2,880 एक्टिव उपयोगकर्ता रहे। इस अवधि में चैटबॉट पर 29,269 मैसेजों का आदान-प्रदान हुआ, जबकि 2,949 बार विभिन्न शासकीय सेवाओं की जानकारी देखी गई। सिटिजन सर्विसेज मेन्यू का उपयोग 2,551 लोगों ने किया और 2,532 बार अलग-अलग सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

यह भी पढ़ें: दरगाह परिसर केस : मप्र हाईकोर्ट से वक्फ कमेटी की याचिका खारिज, कॉस्ट लगाई

एआई असिस्टेंट दे रहा तुरंत जवाब

चैटबॉट में उपलब्ध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित असिस्टेंट भी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अब तक 1,306 नागरिकों ने इसका उपयोग किया और 1,173 सवालों के तत्काल उत्तर प्राप्त किए। नागरिकों से मिल रहे सुझावों और फीडबैक के आधार पर चैटबॉट को लगातार और बेहतर बनाया जा रहा है।

घर बैठे मिल रही हैं ये सुविधाएं

फिलहाल चैटबॉट के जरिए आय, जाति, मूल निवासी, जन्म एवं मृत्यु के एक वर्ष बाद के पंजीयन, आधार अपडेट सहित विभिन्न जनसेवा संबंधी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। नागरिक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं। इससे पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी, सरल और जवाबदेह बनी है।

यह भी पढ़ें: विदेश से MBBS, भारत में परीक्षा फेल : 24 लाख में फर्जी FMG सर्टिफिकेट बनवाकर हासिल किया डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन

सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज की दूरी पर प्रशासन

इंदौर जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए चैटबॉट का व्हाट्सएप नंबर 9407035437 जारी किया है। इस नंबर पर संदेश भेजकर कोई भी नागरिक विभिन्न शासकीय सेवाओं की जानकारी और ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकता है।

AI चेटबॉट कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य तकनीक के माध्यम से शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सहज, सरल और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। आने वाले समय में इसमें और अधिक विभागों तथा सेवाओं को जोड़ा जाएगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts