एंटरटेनमेंट डेस्क। निर्देशक कार्तिक वर्मा दंडू की रहस्यमयी थ्रिलर फिल्म ‘वृषकर्मा’ की पहली झलक सामने आ गई है। टीजर में एक अंधेरी और अलौकिक दुनिया दिखाई गई है, जहां एक रहस्यमयी रेखाचित्र अचानक हकीकत में बदल जाता है और राक्षसी शक्तियों का संकेत देता है।
झलक की शुरुआत एक डरावने दृश्य से होती है, जिसमें अभिनेता Sparsh Srivastava एक कमरे में अजीब तरह का चित्र बनाते नजर आते हैं। अचानक उनके मुंह से चमगादड़ निकलता दिखता है, जो फिल्म के हॉरर और रहस्यमय माहौल को और गहरा बना देता है।
यह भी पढ़ें: अर्जुन की शादी में उमड़ा सितारों का सैलाब: शाहरुख-आमिर ने जमाई महफिल, साथ दिखी अभिषेक-ऐश्वर्या की शानदार जोड़ी
इसके बाद नागा चैतन्य की दमदार एंट्री होती है। फिल्म में वे एक खजाना खोजने वाले शख्स के किरदार में नजर आएंगे, जो प्राचीन रहस्यों और अंधेरी शक्तियों से भिड़ता है। उनका किरदार किसी राक्षसी ताकत से लड़ने के लिए चुना गया प्रतीत होता है।
फिल्म में मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में हैं, जो एक आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभा रही हैं। उनका किरदार कहानी के बड़े रहस्य को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएगा।
‘वृषकर्मा’ एक मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसमें पौराणिक कथाओं, सुपरनैचुरल हॉरर और एक्शन का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन कार्तिक वर्मा दंडू ने किया है, जबकि इसे बीवीएसएन प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की पटकथा सुकमार ने लिखी है। फिल्म में ब्रह्माजी, ज़रीना वहाब और जयराम भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।