IPL 2026 :ट्रेड लिस्ट जारी... CSK का हिस्सा बने सैमसन, जडेजा समेत इन प्लेयर्स को मिली नई टीम; देखें लिस्ट

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड लिस्ट जारी हो गई है। अब तक कुल 10 खिलाड़ियों के ट्रेड पूरे हो चुके हैं। इसमें CSK के रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स में भेजा गया है, जबकि RR के कप्तान संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे।
Follow on Google News
ट्रेड लिस्ट जारी... CSK का हिस्सा बने सैमसन, जडेजा समेत इन प्लेयर्स को मिली नई टीम; देखें लिस्ट
संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा (फाइल फोटो)
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 से पहले फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों के ट्रेड और रिटेंशन की तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को बीसीसीआई ने ट्रेड लिस्ट जारी की, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। आज रिटेंशन लिस्ट जारी होने की डेडलाइन है, दोपहर 3 बजे तक सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी लिस्ट जारी करेंगी। मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। इससे पहले 2025 में सऊदी अरब और 2024 में दुबई में ऑक्शन हो चुका है।

    प्रमुख ट्रेड्स

    IPL 2026 से पहले हुए प्रमुख ट्रेड्स इस प्रकार हैं-

    खिलाड़ी

    पुरानी टीम

    नई टीम

    फीस / विवरण

    संजू सैमसन

    RR

    CSK

    18 करोड़ रुपए

    रवींद्र जडेजा

    CSK

    RR

    18 करोड़ से घटाकर 14 करोड़

    सैम करन

    CSK

    RR

    2.4 करोड़ रुपए

    मोहम्मद शमी

    SRH

    LSG

    मौजूदा प्राइज मनी

    अर्जुन तेंदुलकर

    MI

    LSG

    30 लाख रुपए

    नितीश राणा

    RR

    DC

    4.2 करोड़ रुपए

    डोनोवन फरेरा

    DC

    RR

    फीस बढ़कर 1 करोड़ रुपए

    मयंक मार्कंडे

    KKR

    MI

    मौजूदा फीस

    शार्दूल ठाकुर

    LSG

    MI

    2 करोड़ रुपए

    शेरफेन रदरफोर्ड

    GT

    MI

    2.6 करोड़ रुपए

    रिटेंशन और मिनी ऑक्शन की तैयारी

    सभी 10 फ्रेंचाइजी 15 नवंबर दोपहर 3 बजे तक रिटेंशन और रिलीज लिस्ट बीसीसीआई को सौंप देंगी। मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर, 2025 को UAE के अबू धाबी में होगा। 10 करोड़ से अधिक कीमत वाले खिलाड़ी रिलीज होने की संभावना है। कई महंगे खिलाड़ी पिछले सीजन आउट ऑफ फॉर्म या इंजरी की वजह से रिलीज हो सकते हैं। प्रमुख खिलाड़ी और उनके पिछले प्रदर्शन की जानकारी नीचे दी गई है

    खिलाड़ी

    टीम

    IPL 2025 कीमत

    मैच

    प्रदर्शन / टिप्पणियां

    वेंकटेश अय्यर

    KKR

    ₹23.75 करोड़

    11

    142 रन, स्ट्राइक रेट 139.22

    जोफ्रा आर्चर

    RR

    ₹12.5 करोड़

    12

    11 विकेट, इकोनॉमी 9.47

    आंद्रे रसेल

    KKR

    ₹12 करोड़

    13

    167 रन, 8 विकेट, आउट ऑफ फॉर्म

    मयंक यादव

    LSG

    ₹11 करोड़

    2

    2 विकेट, इंजरी से प्रभावित

    शिमरोन हेटमायर

    RR

    ₹11 करोड़

    14

    239 रन, स्ट्राइक रेट 145.73

    थंगारसु नटराजन

    DC

    ₹10.75 करोड़

    1

    कोई विकेट नहीं, टीम में जगह नहीं

    कगिसो रबाडा

    GT

    ₹10.75 करोड़

    4

    2 विकेट, इकोनॉमी 11.57

    अन्य संभावित रिलीज: राशिद खान, मिचेल स्टार्क, आवेश खान, दीपक चाहर, लियम लिविंगस्टन।

    टीमों की स्क्वॉड स्थिति

    मुंबई इंडियंस: 25 खिलाड़ी (16 भारतीय + 9 विदेशी)

    चेन्नई सुपर किंग्स: 26 खिलाड़ी

    राजस्थान रॉयल्स, KKR, SRH: 20-21 खिलाड़ी

    टीमें ऑक्शन से पहले ज्यादातर खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं, ताकि पर्स और टीम बैलेंस सही रहे।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts