Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम :बाबा महाकाल के किए दर्शन, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंची। कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और विश्व कप में जीत की कामना की। टीम का पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान से होगा।
बाबा महाकाल के किए दर्शन, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के लिए मांगा आशीर्वाद
बाबा महाकाल के दरबार में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

उज्जैन। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम आध्यात्मिक ऊर्जा लेने उज्जैन पहुंची। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत कई खिलाड़ियों ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल होकर जीत की कामना की। शनिवार तड़के मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के माहौल में डूबा नजर आया।

तड़के 3 बजे महाकाल मंदिर पहुंची टीम

जानकारी के मुताबिक भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शनिवार सुबह करीब 3 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ टीम कोच और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी खिलाड़ियों ने प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लिया और करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की।

खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का पूजन-अभिषेक किया। इसके बाद नंदी के कान में अपनी मनोकामनाएं भी कहीं। चांदी द्वार से पुजारियों के माध्यम से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर टीम ने आगामी टूर्नामेंट में सफलता की प्रार्थना की।

भक्ति में लीन दिखे खिलाड़ी

भस्म आरती के दौरान भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आईं। खिलाड़ियों ने कहा कि महाकाल के दर्शन से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलता है। टीम की कई खिलाड़ियों ने बताया कि वे पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ चुकी हैं और यहां आकर मानसिक शांति मिलती है। मंदिर समिति की ओर से सभी खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान भी किया गया। खिलाड़ियों को भगवान महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट किया गया।

Twitter Post

महाकाल मंदिर पहुंचे ये खिलाड़ी

महाकाल मंदिर पहुंचने वाली खिलाड़ियों में कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, भारती फूलमाली, यस्तिका भाटिया, राधा यादव और अन्य खिलाड़ी शामिल रहीं। सपोर्ट स्टाफ और टीम मैनेजमेंट के सदस्य भी दर्शन के दौरान मौजूद रहे।

इंदौर से उज्जैन पहुंची टीम

भारतीय महिला टीम शुक्रवार शाम अलग-अलग फ्लाइट से इंदौर पहुंची थी। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की सहसचिव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अरुंधति किरकिरे ने बताया कि, सभी खिलाड़ी सीधे उज्जैन पहुंचीं और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के बाद टीम शनिवार को वापस इंदौर लौट गई।

Featured News

12 जून से शुरू होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होगा। टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत को ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। भारत का पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस में अभी से उत्साह देखा जा रहा है।

भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल

मैच

तारीख

मुकाबला

वेन्यू

समय

1

14 जून 2026

भारत vs पाकिस्तान

एजबेस्टन

शाम 7 बजे

2

17 जून 2026

भारत vs नीदरलैंड

हेडिंग्ले

शाम 7 बजे

3

21 जून 2026

भारत vs दक्षिण अफ्रीका

ओल्ड ट्रैफर्ड

शाम 7 बजे

4

25 जून 2026

भारत vs बांग्लादेश

ओल्ड ट्रैफर्ड

शाम 7 बजे

5

28 जून 2026

India vs ऑस्ट्रेलिया

लॉर्ड्स

शाम 7 बजे

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप

ग्रुप-A

  • भारत
  • पाकिस्तान
  • ऑस्ट्रेलिया
  • दक्षिण अफ्रीका
  • बांग्लादेश
  • नीदरलैंड

ग्रुप-B

  • इंग्लैंड
  • न्यूजीलैंड
  • वेस्टइंडीज
  • श्रीलंका
  • आयरलैंड
  • स्कॉटलैंड

यह भी पढ़ें: Virat Kohli's View : वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात...कहा प्रूफ करने को कहा तो...

चार टीमों ने क्वालीफायर से बनाई जगह

बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड ने नेपाल में खेले गए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर के जरिए मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाई है। अब ये टीमें दुनिया की मजबूत महिला क्रिकेट टीमों के साथ खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts