टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका!श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, जाने आखिर किसे मिला टेस्ट डेब्यू का मौका

जसप्रीत बुमराह ने भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका दे दिया है, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी भागीदारी न होने की खबरे सामने आ रही है। उनकी जगह पहली बार जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। जानिए आखिर क्यों जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरिज से बाहर हो गए हैं।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, जाने आखिर किसे मिला टेस्ट डेब्यू का मौका
टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टेस्ट सीरिज स बाहर हो गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टेस्ट सीरिज स बाहर हो गए हैं, आपको बता दें बुमराह के बाएं घुटने में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरिज में नहीं खेल पाएंगे, वहीं इस टेस्ट सीरिज में जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में बुमराह की जगह शामिल किया गया है।

बुमराह का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा नुकसान

जसप्रीत बुमराह लंबे समय से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की सबसे बड़ी ताकत रहे हैं। ऐसे में उनका चोटिल होकर टेस्ट सीरीज से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बुमराह ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2025 में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। अब चोट की वजह से उन्हें एक बार फिर मैदान से दूर रहना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: मुंडे सिर में दिखे हार्दिक पंड्या, आखिर क्या मांगी मन्नत, फैंस को दिया सबसे बड़ा सरप्राइज

29 वर्षीय तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है। उन्होंने अभी तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है।

रणजी ट्रॉफी में किया शानदार प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में आकिब नबी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने पूरे सीजन में 60 विकेट हासिल किए। उनकी तेज गेंदबाजी और शानदार स्विंग की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और अपनी अलग पहचान बनाई।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

बारामूला के रहने वाले आकिब नबी का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक 43 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनमें 162 विकेट लिए हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है।

ये भी पढ़ें: सागर: यामिनी ने कॉमनवेल्थ जूडो में जीता सिल्वर मेडल, 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक

इंडिया-ए के साथ भी दिखाया दम

आकिब नबी हाल ही में इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए थे। गॉल में खेले गए दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की चार पारियों में उन्होंने छह विकेट लिए। पहले मैच की पहली पारी में उन्होंने 58 रन देकर चार विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था।

पहले भी मिल सकती थी टीम इंडिया में जगह

जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी आकिब नबी के चयन की चर्चा थी, लेकिन तब उन्हें अंतिम टीम में जगह नहीं मिल सकी। इस बार जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है। अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस बात पर होंगी कि घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी, अगर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिलता है, तो क्या वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उसी सफलता को दोहरा पाएंगे।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts