PlayBreaking News

Indian Air Force Day 2025 :वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस, CDS के साथ युद्ध स्मारक पहुंचे तीनों सेनाओं के प्रमुख, हिंडन एयरबेस पर परेड और सम्मान समारोह

 ‘सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर’ थीम के साथ मनाया जा रहा है गौरव का पर्व, गुवाहाटी में होगा फ्लाई पास्ट
Follow on Google News
वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस, CDS के साथ युद्ध स्मारक पहुंचे तीनों सेनाओं के प्रमुख, हिंडन एयरबेस पर परेड और सम्मान समारोह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गाजियाबाद। 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना अपना 93वां स्थापना दिवस मना रही है। इस वर्ष का थीम है- “भारतीय वायुसेना: सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर”, जो देश की सैन्य शक्ति और स्वदेशी रक्षा उत्पादन में बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। इस बार का वायुसेना दिवस ऑपरेशन सिंदूर के वीर योद्धाओं को समर्पित है, जिन्होंने असाधारण साहस और समर्पण का प्रदर्शन किया था। इस मौके पर वायुसेना अपने 97 वीर योद्धाओं को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित करेगी।

    वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने परेड का किया निरीक्षण

    Twitter Post

    राष्ट्रपति और सेना प्रमुखों ने दी श्रद्धांजलि

    वायुसेना दिवस की शुरुआत राष्ट्र की सर्वोच्च सेनानायिका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शुभकामनाओं से हुई। उन्होंने एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- वायुसेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई। वही पीएम मोदी ने भी बधाई दी है। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

    हिंडन एयरबेस बना शौर्य का केंद्र

    मुख्य आयोजन गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर हो रहा है। यहां वायुसैनिकों की भव्य परेड, सम्मान समारोह और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का उद्बोधन होगा। इस बार आयोजन को दो हिस्सों में बांटा गया है- हिंडन पर परेड और गुवाहाटी में फ्लाई पास्ट। हिंडन एयरबेस पर इस बार राफेल और सुखोई-30 एमकेआई जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट्स आकर्षण का केंद्र होंगे। वहीं छह दशक सेवा देने वाला मिग-21 विमान, जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुआ है, भी इस अवसर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

    9 नवंबर को दिखेगा आसमान का जौहर

    इस वर्ष का फ्लाई पास्ट हिंडन की बजाय गुवाहाटी में 9 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके पीछे दो प्रमुख कारण हैं- दिल्ली-एनसीआर का बढ़ता एयर ट्रैफिक और घनी आबादी वाले क्षेत्र में बर्ड हिट का खतरा। गुवाहाटी में आयोजन करने से पूर्वोत्तर भारत को भी वायुसेना की क्षमताओं का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। मौसम को ध्यान में रखते हुए 9 नवंबर की तारीख तय की गई है ताकि फ्लाई पास्ट में किसी तरह की बाधा न आए।

    दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना

    • भारतीय वायुसेना आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एयरफोर्स है।
    • इसके पास 1,700 से अधिक एयरक्राफ्ट और 1.40 लाख से ज्यादा कर्मी हैं, जो देश की सुरक्षा में 24 घंटे तत्पर रहते हैं।
    • सुखोई Su-30MKI, जिसे “माइटी हंटर” कहा जाता है, वायुसेना की ताकत का सबसे बड़ा प्रतीक है।
    • वहीं, वायुसेना की गरुड़ कमांडो फोर्स आतंकवाद-रोधी, सर्च एंड रेस्क्यू और बंधक मुक्ति अभियानों के लिए विश्वस्तरीय दक्षता रखती है।

    आत्मनिर्भर भारत के आकाश में ऊंची उड़ान

    वायुसेना दिवस 2025 का थीम “सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर” इस बात का संदेश देता है कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में बने तेजस लड़ाकू विमान, आकाश मिसाइल सिस्टम और एयर डिफेंस रडार तकनीक ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह दिन सिर्फ वायुसेना के गौरव का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के आत्मविश्वास का भी प्रतीक बन गया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts