Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Asia Cup 2025 : IND vs PAK मैच पर BCCI की सफाई, बताया क्यों खेलना पड़ रहा मैच; कहा- ये भारत सरकार की पॉलिसी...

IND vs PAK मैच पर BCCI की सफाई, बताया क्यों खेलना पड़ रहा मैच; कहा- ये भारत सरकार की पॉलिसी...
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 में आज यानी 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है। यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट का नहीं, बल्कि सियासत और भावनाओं का भी संग्राम बन चुका है। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह दोनों देशों के बीच पहला मैच है। ऐसे में इस भिड़ंत को लेकर बहिष्कार की मांग सोशल मीडिया और सड़कों पर जोर पकड़ चुकी है। इसी बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि, पाकिस्तान से क्यों मैच खेलना जरूरी है।

    BCCI का साफ संदेश- मैच होगा

    BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, भारत किसी भी हाल में इस मैच से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा- “हमें भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी जीत के लिए पूरी ताकत के साथ उतरेंगे और यह उन घटनाओं का करारा जवाब होगा जिन्हें हम ज्यादा याद नहीं करना चाहते।”

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, भारत सरकार की नीति के मुताबिक बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में खेलना अनिवार्य है, इसलिए इन मैचों से इंकार संभव नहीं है।

    विपक्ष का विरोध और पुतला दहन

    मैच से पहले विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतले जलाकर भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार करने की मांग की। सोशल मीडिया पर भी लगातार यह बहस चल रही है कि, आतंक के मुद्दे पर भारत को पाकिस्तान से खेलने से बचना चाहिए।

    पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान

    पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी साफ किया कि, भारत पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा। उन्होंने कहा कि, “जब टूर्नामेंट एसीसी या आईसीसी के होते हैं तो देशों के लिए खेलना अनिवार्य हो जाता है। इंकार करने पर अंक विरोधी टीम को मिल जाते हैं। लेकिन भारत का रुख साफ है कि, पाकिस्तान आतंकवाद बंद किए बिना द्विपक्षीय क्रिकेट नामुमकिन है।”

    हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    भारत बनाम पाकिस्तान (T20)

    कुल मैच: 13

    भारत जीता: 9

    पाकिस्तान जीता: 3

    टाई: 1

    एशिया कप (T20) में आमना-सामना

    कुल मैच: 3

    भारत जीता: 2

    पाकिस्तान जीता: 1

    दुबई में भिड़ंत

    कुल मैच: 3

    भारत जीता: 1

    पाकिस्तान जीता: 2

    फॉर्म में दोनों टीमें

    • एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपनी पहली जीत दर्ज कर चुके हैं।
    • भारत ने यूएई को 9 विकेट से मात दी, महज 27 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर दमदार संदेश दिया।
    • पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से हराकर धमाकेदार शुरुआत की।
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts