People's Update
Saturday, March 7, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 7, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    तमिलनाडु : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नारियल किसानों से बातचीत की
    जींद की फैक्ट्री में आग, 4 महिलाओं की मौत
    शाह बोले- केदारनाथ से कन्याकुमारी तक खदेड़े जाएंगे घुसपैठिए
    ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी
    US-इजरायल संग युद्ध के बीच ईरान का ऐलान, अगले आदेश तक बंद रहेगा शेयर बाजार
    नेपाल चुनाव में मतगणना जारी, केपी ओली को हरा आगे निकले बालेन शाह
    'पड़ोसी मुल्कों पर हमला नहीं करेंगे, सरेंडर का सपना पालने वाले होंगे नाकाम: बोले ईरानी राष्ट्रपति
    'हम पड़ोसी मुल्कों पर हमला नहीं करेंगे', ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का ऐलान
    दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों पर रोक लगी, सुबह में गिरा था ईरानी मिसाइल का मलबा
    यूक्रेन के खार्किव में रूसी मिसाइल हमले में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत
    80 इजरायली फाइटर जेट्स ने तेहरान में IRGC की मिलिट्री साइट्स पर हमला किया
    डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक निकलने लगा धुंआ
    UP डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
    TMC के सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेंगे
    UP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में SIR को लेकर जानकारी दी
    नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, राज्यपाल संग अहम बैठक
    राजस्थान के सीकर में सुबह-सुबह भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 दर्ज
    पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम को राहत, हाई कोर्ट ने किया बरी
    जंग के बीच ईरान में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता
    पाकिस्तान को LNG सप्लाई नहीं करेगा कतर, पाकिस्तानी नेता अली परवेज का दावा
    आज रात ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा हमला, स्कॉट बेसेंट का दावा
    ईरान पर एयरस्ट्राइक जारी, मेहराबाद एयरपोर्ट पर लगी आग
    पाक सेना चीफ आसिम मुनीर से मिले सऊदी अरब के प्रिंस खालिद बिन सलमान, ईरानी हमलों पर हुई चर्चा
    मिडिल-ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट तैनात करने की तैयारी में अमेरिका
    इराक के बसरा में ड्रोन अटैक, हॉलिबर्टन और केबीआर संयंत्रों पर लगी भीषण आग
    अमेरिका और इजरायल की ईरान पर बमबारी में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत
    मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच 60 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, 115 रुपए बढ़े व्यावसायिक सिलेंडर के दा
    मध्य प्रदेश
    ग्वालियर

    IND vs BAN T-20 : भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, ग्वालियर में हार्दिक-सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी

    Publish Date: 6 Oct 2024, 9:58 PM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News
    ग्वालियर। सूर्यकुमार की अगुआई में टीम इंडिया ने ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में जीत के साथ सीरीज का आगाज किया है। भारत ने बांग्लादेश को पहले टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पहला टी-20 जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। [embed]https://www.youtube.com/watch?22&v=XNNVJ7ewtok&feature=youtu.be[/embed] भारतीय टीम के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 14 गेंदों पर 29 रन और संजू सैमसन ने 19 गेंदों पर सूर्या की बराबर ही 29 रन बनाए। जबकि हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों पर नाबाद 39 बनाए। वहीं डेब्यू मैच खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंदों पर नाबाद 16 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज को 1-1 सफलता मिली है।

    बांग्लादेश की पारी 127 रन पर सिमटी

    तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने बांग्लादेश को 19.5 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट कर दिया। बांग्लादेश ने इस तरह पहले मैच में भारत के सामने जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने सर्वाधिक 32 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। जबकि कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने 27 रन की पारी खेली। टीम के 6 खिलाड़ी 10 रन आंकड़ा भी नहीं छू सके। भारत की ओर से अर्शदीप और वरुण ने 3-3 विकेट झटके, जबकि डेब्यू करने वाले मयंक यादव, अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

    बांग्लादेश के 9 विकेट गिरे

    भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शौरिफुल इस्लाम को आउट कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। शौरिफुल खाता खोले बिना आउट हुए। बांग्लादेश ने 18 ओवर की समाप्ति के बाद 9 विकेट पर 117 रन बनाए हैं।

    बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा

    तस्कीन अहमद 18वें ओवर में 12 रन बनाकर रनआउट हो गए। मेहदी हसन मिराज के कॉल पर वह दूसरा रन पूरा नहीं कर सके और रनआउट हो गए।

    बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा

    भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रिशाद हुसैन को आउट कर बांग्लादेश को सातवां झटका दिया। रिशाद 5 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। वरुण का इस मैच का यह तीसरा विकेट है।

    बांग्लादेश का 6वां विकेट गिरा

    वाशिंगटन सुंदर ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को आउट कर बांग्लादेश को छठा झटका दिया। शांतो 25 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 12 ओवर की समाप्ति के बाद 6 विकेट पर 75 रन बनाए हैं।

    बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा

    स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने जाकिर अली को आउट कर बांग्लादेश को पांचवां झटका दिया। वरुण का इस मैच का यह दूसरा विकेट है। वरुण ने जाकिर को बोल्ड किया जिससे बांग्लादेश ने 57 रन के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया।

    मयंक को मिला करियर का पहला विकेट

    बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 से डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट झटका। अपना पहला ओवर मेडन डालने वाले मयंक ने अपने दूसरे ही ओवर में महमूदुल्लाह को आउट किया। महमूदुल्लाह दो गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश ने 8 ओवर की समाप्ति के बाद 85 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं।

    तौहीद ह्रदोय आउट हुए

    स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तौहीद ह्रदोय को अपना शिकार बनाया। वरुण की गेंद पर ह्रदोय ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे। ह्रदोय 18 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश ने 40 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं।

    अर्शदीप ने परवेज को आउट किया

    भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। अर्शदीप ने लिटन के बाद परवेज हुसैन इमोन को बोल्ड किया। बांग्लादेश ने इस तरह 15 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं और उसे दोनों झटके अर्शदीप ने ही दिए हैं। परवेज 9 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए।

    बांग्लादेश को लगा पहला झटका

    तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने लिटन दास को पहले ही ओवर में आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। लिटन दास ओवर की पांचवीं बॉल पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गए। लिटन 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

    बांग्लादेश की पारी शुरू

    भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में बांग्लादेश की पारी शुरू हो गई है। बांग्लादेश के लिए लिटन दास के साथ परवेज हुसैन पारी का आगाज करने उतरे हैं, जबकि भारत की ओर से तेज गेंदबाज मयंक यादव गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हैं।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारतः अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव। बांग्लादेशः लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तौहीद ह्रदोय, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शौरिफुल इस्लाम।

    मयंक यादव और नितिश कुमार का डेब्यू

    ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टीम से मयंक यादव और नितिश कुमार रेड्डी को डेब्यू कैप मिली। वहीं रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, जितेश शर्मा और तिलक वर्मा पहला मैच नहीं खेल रहे।

    MP के कई शहरों से मैच देखने पहुंचे फैंस

    ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश टी-20 मैच देखने के लिए दर्शकों की एंट्री शाम 4 बजे से शुरू हो गई है। कड़ी चेकिंग के बाद ही उन्हें स्टेडियम में जाने दिया जा रहा है। मैच देखने के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत अन्य शहरों से भी लोग पहुंचे हैं। देखें वीडियो

    बांग्लादेशी टीम स्टेडियम पहुंची

    फैन से ब्लैक टीशर्ट उतरवाई

    फैन सलीम खान से स्टेडियम के बाहर टीशर्ट उतरवा ली गई। उन्होंने बताया कि ब्लैक टीशर्ट होने की वजह से उतरवाई गई।

    टिकट चेकिंग के बाद स्टेडियम में एंट्री

    सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था पहला दोहरा शतक

    बता दें कि नवनिर्मित माधवराव सिंधिया अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम से पहले कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में वन डे खेला गया था। 24 फरवरी, 2010 को इस स्टेडियम में ही सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे का पहला दोहरा शतक जड़ा था। ग्वालियर में 1988 से 2010 तक 12 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले गए, जिनमें से टीम इंडिया ने 8 मैच जीते। ये सभी मैच शहर के पुराने कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेले गए थे।

    14 साल बाद इंटरनेशनल मैच

    ग्वालियर में 14 साल बाद यह पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होगा। श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम का इनॉगरेशन इसी साल हुआ है। ग्वालियर में आज इस स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, हिंदू महासभा इस मैच के विरोध में है और बांग्लादेश के खिलाफ मैच को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। महासभा ने रविवार दोपहर 1 बजे तक लश्कर इलाके में बाजार बंद रखने का आह्वान किया है, लेकिन सुबह से दुकानों का खुलना जारी है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

    4 हजार जवान तैनात

    स्थानीय स्तर पर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। करीब 4 हजार जवान शहर से लेकर स्टेडियम तक तैनात किए गए हैं। लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर सामान्य पार्किंग तैयार की गई है, जबकि वीवीआईपी पार्किंग स्टेडियम के नजदीक रहेगी। रविवार को माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम की ओर जाने वाले रोड़ मार्क को ब्लॉक रखे जाएंगे। सुरक्षा के लिए थ्री लेयर प्लान बनाया गया है। पहली लेयर डेढ़ किलोमीटर, दूसरी लेयर एक किलोमीटर और तीसरी लेयर स्टेडियम के नजदीक तैनात रहेगी।

    भारत ने 13 में से 12 मैच जीते

    भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 13 मैचों में जीत हासिल की है। बांग्लादेश ने केवल एक मैच में विजय प्राप्त की और यह भी 2019 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ था। वहीं भारत में दोनों टीमों के बीच 4 टी-20 मैच खेले गए, जिनमें से भारत ने 3 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि बांग्लादेश ने केवल एक मैच में जीत हासिल की। भारत की मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए, बांग्लादेश को इन मुकाबलों में चुनौती देना कठिन रहा है।

    भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

    • पहला टी20- ग्वालियर- 6 अक्टूबर
    • दूसरा टी20- दिल्ली- 9 अक्टूबर
    • तीसरा टी20- हैदराबाद- 12 अक्टूबर (तीनों टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे)

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    घुसपैठियों को हर कोने से चुन- चुनकर बाहर निकालेंगे, E-0 FIR प्रणाली की शुरुआत की

    हरिद्वार में शाह :घुसपैठियों को हर कोने से चुन- चुनकर बाहर निकालेंगे, E-0 FIR प्रणाली की शुरुआत की

    राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात, ईरान ने रूस का दिया धन्यवाद

    अमेरिका-इजराइल, ईरान युद्ध:राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात, ईरान ने रूस का दिया धन्यवाद

    दादी से दुष्कर्म के बाद नाक-मुंह काटकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    राजगढ़ में हैवानियत:दादी से दुष्कर्म के बाद नाक-मुंह काटकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    सिंगर बादशाह के इस गाने पर मचा बवाल, हरियाणा पुलिस का एक्शन मोड ऑन!

    Ruckus:सिंगर बादशाह के इस गाने पर मचा बवाल, हरियाणा पुलिस का एक्शन मोड ऑन!

    भारत- NZ जहा साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं कल खिताबी मुकाबला

    अहमदाबाद फाइनल :भारत- NZ जहा साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं कल खिताबी मुकाबला

    RBI का नया नियम, मिलेगा ₹25000 तक मुआवजा

    ऑनलाइन फ्रॉड में पैसा डूबा?RBI का नया नियम, मिलेगा ₹25000 तक मुआवजा

    अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध, अब तक रूस और चीन ने क्यों साधी चुप्पी ?

    मिडिल ईस्ट में तनाव:अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध, अब तक रूस और चीन ने क्यों साधी चुप्पी ?

     ट्रोलिंग के बाद 'बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट' ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कही यह बात!

    Ex contestant: ट्रोलिंग के बाद 'बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट' ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कही यह बात!

    SIR के कारण है नाराजगी, आरोप- बंगाल को बांटना चाहती है केंद्र

    ममता बनर्जी दूसरे दिन भी धरने पर ;SIR के कारण है नाराजगी, आरोप- बंगाल को बांटना चाहती है केंद्र

    पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उछाल, एक झटके में ₹55 हुआ महंगा

    Iran-Israel War Impact:पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उछाल, एक झटके में ₹55 हुआ महंगा

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....