Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंजाब में 5 लाख की रिश्वत लेते हुए DIG गिरफ्तार, कार्यालय और आवास पर CBI की छापेमारी

सीबीआई ने पंजाब के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को ₹5 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं, उनके कार्यालय और आवास पर छापेमारी की गई, जहां से अहम दस्तावेज मिलने की संभावना है।
Follow on Google News
पंजाब में 5 लाख की रिश्वत लेते हुए DIG गिरफ्तार, कार्यालय और आवास पर CBI की छापेमारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पंजाब। पंजाब में रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को गुरुवार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक,  मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी ने डीआईजी पर 5 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। हालाकिं, पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

    मामले निपटाने के लिए मांगता था रिश्वत

    सीबीआई सूत्रों के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि डीआईजी भुल्लर ने एक मामले को निपटाने के लिए बड़ी रकम की मांग की थी और उसे पहली किस्त देने के लिए मोहाली ऑफिस बुलाया था। इस सूचना के आधार पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की और मौके पर ही डीआईजी को गिरफ्तार कर लिया। 

    रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

    वहीं, जानकारी के मुताबिक, सीबीआई को डीआईजी अधिकारी के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वह मामलों में राहत दिलाने के बदले पैसे मांगते हैं। इन शिकायतों के आधार पर एजेंसी ने पहले से ही एक ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई थी। तय योजना के मुताबिक, जैसे ही अधिकारी ने 5 लाख रुपए की रिश्वत ली, सीबीआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई है।

    कार्यालय और आवास पर CBI की छापेमारी 

    सीबीआई टीम ने डीआईजी की गिरफ्तारी के बाद उसके कार्यालय और आवास पर छापेमारी की। जांच अधिकारियों को आशंका है कि इन स्थानों से भ्रष्टाचार से जुड़ी संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज मिल सकते हैं। वहीं, वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। 

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts