People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा- अमित शाह
    'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार
    हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता
    मणिपुर: इम्फाल वेस्ट-ईस्ट समेत 5 जिलों में इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी
    दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख
    कैलाश हिल्स मर्डर: 'कातिल' को लेकर 'डेथ स्पॉट' पर पुलिस, 6 घंटे तक चला क्राइम सीन रीक्रिएशन
    पश्चिम अफ्रीका: माली में धमाके-फायरिंग की खबर पर US एम्बेसी अलर्ट, नागरिकों को घर में रहने की सलाह
    हुगली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया रोड शो
    दाऊद गैंग को बड़ा झटका! तुर्की में पकड़ा गया कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला
    तेहरान इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ईरान ने शुरू की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
    अजरबैजान में रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए हम तैयार हैं: जेलेंस्की
    राघव चड्ढा के 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हुए कम
    ICU सेवाओं पर सुप्रीम कोर्ट बोला सभी राज्यों को तैयार करनी होगी कार्ययोजना
    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं होंगी
    स्वाती मालिवाल बीजेपी में शामिल, केजरीवाल पर लगाए आरोप
    स्वाती मालिवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का किया ऐलान
    जेलेंस्की ने कहा- रूसी हमलों के चलते यूक्रेन में 30 से ज्यादा लोग घायल
    उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित
    BJP बोली- केजरीवाल के मन में शीशमहल रहता है
    भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा, कोई संदेह नहीं
    इस्लामाबाद वार्ता के बीच अमेरिका ने ईरानी जहाज पकड़ा
    PAK में फूटा महंगाई का बम, ईरान जंग के बीच शहबाज सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम
    लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी
    सिंधिया के स्वागत में अफरा तफरी, कार्यकर्ताओं के पैरों तले दब गई मासूम बच्ची
    UP के मऊ में सड़क हादसा: पति-पत्नी, बेटे सहित 5 की मौत
    तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी Vikram-1 रॉकेट के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे
    राशन घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के कोलकाता में कई ठिकानों पर छापे
    अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा- ईरान में युद्ध दुनिया के लिए एक तोहफा है
    पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोप में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड
    CG : वेदांता प्लांट हादसे में NHRC का स्वत: संज्ञान, सरकार पीड़ितो को न्याय दिलाएं
    बंगाल में PM मोदी का बड़ा फैसला, MLA अशोक लाहिड़ी NITI आयोग के उपाध्यक्ष बने
    MP में स्कूलों की छुट्‌टी नहीं, खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म
    व्यापार जगत

    चिप्स-बिस्किट से साबुन तक सब महंगा!क्या होता है पाम ऑयल... जिसके दाम बढ़ने से हर घर पर पड़ेगा असर

    ईरान तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत में पाम ऑयल की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी का खतरा बढ़ गया है। इसका असर खाने के तेल, बिस्किट, चिप्स से लेकर साबुन-शैंपू तक पड़ेगा। जानिए पाम ऑयल क्या है, क्यों महंगा हो रहा है और इसका आम लोगों की जेब पर क्या असर पड़ेगा।
    Publish Date: 25 Apr 2026, 4:26 PM (IST)Updated On: 25 Apr 2026, 4:32 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    क्या होता है पाम ऑयल... जिसके दाम बढ़ने से हर घर पर पड़ेगा असर

    पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की चिंता के बीच अब एक और बड़ा खतरा धीरे-धीरे हमारे घरों तक पहुंच रहा है… पाम ऑयल का संकट। यह वही तेल है जो सिर्फ किचन तक सीमित नहीं, बल्कि बिस्किट, चिप्स, नमकीन से लेकर साबुन-शैंपू तक हर रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों में शामिल है। यानी बात सिर्फ खाने के तेल की नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी की है।

    अब हालात ऐसे बन रहे हैं कि पाम ऑयल महंगा हुआ तो असर हर घर पर दिखेगा रसोई का बजट बिगड़ेगा, बाजार की चीजें महंगी होंगी और जेब पर बोझ बढ़ेगा। सवाल यह है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि पाम ऑयल भी संकट में आ गया?

    पाम ऑयल क्या होता है और कैसे बनता है?

    पाम ऑयल एक वनस्पति तेल है, जो ऑयल पाम (Elaeis guineensis) के फलों से निकाला जाता है। यह दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले खाद्य तेलों में से एक है। पाम के पेड़ों पर गुच्छों में लगने वाले छोटे-छोटे फलों से यह तेल तैयार किया जाता है।

    इसकी प्रोसेसिंग एक तय औद्योगिक प्रक्रिया के तहत होती है। सबसे पहले पाम फलों की कटाई की जाती है, फिर उन्हें भाप से उबाला जाता है ताकि उनमें मौजूद एंजाइम निष्क्रिय हो जाएं। इसके बाद मशीनों से फलों को दबाकर उनका गूदा और तेल अलग किया जाता है। इस कच्चे तेल को आगे रिफाइनिंग  प्रक्रिया से गुजारा जाता है, जिसमें गंध, रंग और अशुद्धियों को हटाकर इसे उपयोग के लिए तैयार किया जाता है।

    पाम ऑयल की खासियत यह है कि यह लंबे समय तक खराब नहीं होता और उच्च तापमान पर भी स्थिर रहता है, इसलिए यह डीप फ्राई के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

    /img/10/1777114155758

    भारत की पाम ऑयल पर निर्भरता

    भारत दुनिया का सबसे बड़ा पाम ऑयल आयातक देश है। देश में हर साल लगभग 95 लाख टन पाम ऑयल की खपत होती है, जबकि घरेलू उत्पादन 4 लाख टन से भी कम है। इसका मतलब है कि, भारत अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत से ज्यादा पाम ऑयल विदेशों से मंगाता है। भारत ज्यादातर पाम ऑयल इंडोनेशिया और मलेशिया से मंगाता है। इन दोनों देशों में अनुकूल जलवायु ज्यादा बारिश और गर्म मौसम के कारण पाम की खेती बड़े पैमाने पर होती है।
    भारत में पाम ऑयल की इतनी बड़ी खपत का कारण इसका सस्ता होना है। अन्य खाद्य तेलों की तुलना में यह कम कीमत में उपलब्ध होता है और बड़े पैमाने पर सप्लाई किया जा सकता है।

    रोजमर्रा की जिंदगी में पाम ऑयल की भूमिका

    पाम ऑयल का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आधुनिक उपभोक्ता अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुका है। फूड इंडस्ट्री में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। बिस्किट, केक, कुकीज़, चिप्स, नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट, आइसक्रीम और रेडी-टू-ईट फूड जैसी लगभग हर पैक्ड चीज में पाम ऑयल या उससे बने तत्व मौजूद होते हैं। होटल, रेस्त्रां और स्ट्रीट फूड विक्रेता भी डीप फ्राई के लिए बड़े पैमाने पर इसी तेल का इस्तेमाल करते हैं।

    इसके अलावा पर्सनल केयर और FMCG सेक्टर में भी इसकी अहम भूमिका है। साबुन, शैंपू, डिटर्जेंट, क्रीम, लोशन, लिपस्टिक और टूथपेस्ट तक में पाम ऑयल या उसके डेरिवेटिव्स का उपयोग होता है। यही वजह है कि, इसकी कीमतों में हलचल का असर सीधे आम उपभोक्ता पर पड़ता है।

    /img/10/1777114281329

    ईरान युद्ध से पाम ऑयल संकट कैसे जुड़ा?

    पहली नजर में यह समझना मुश्किल लगता है कि, ईरान युद्ध का पाम ऑयल से क्या संबंध है, क्योंकि पाम ऑयल का उत्पादन मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया में होता है। लेकिन असल में यह पूरी तरह से वैश्विक ऊर्जा बाजार से जुड़ा हुआ मामला है। ईरान में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुड में अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे कई देशों के सामने ऊर्जा सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है।

    इसी के चलते दुनिया के सबसे बड़े पाम ऑयल उत्पादक इंडोनेशिया ने एक बड़ा फैसला लिया है। इंडोनेशिया ने डीजल में पाम ऑयल की मिलावट बढ़ाने की नीति अपनाई है। पहले वहां B40 यानी 40 प्रतिशत पाम ऑयल मिलाकर डीजल बनाया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर B50 करने की योजना है।
    इसका सीधा मतलब है कि, इंडोनेशिया अपने पाम ऑयल का बड़ा हिस्सा निर्यात करने के बजाय घरेलू बायोडीजल बनाने में इस्तेमाल करेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध पाम ऑयल की मात्रा कम हो जाएगी।

    वैश्विक सप्लाई पर असर और भारत की चुनौती

    इंडोनेशिया के इस फैसले से अनुमान है कि वैश्विक बाजार में हर साल 15 से 20 लाख टन पाम ऑयल की कमी हो सकती है। इसके अलावा मलेशिया भी धीरे-धीरे अपने बायोडीजल कार्यक्रम को बढ़ा रहा है, जिससे सप्लाई और घटने की आशंका है।

    भारत जैसे देश, जो आयात पर अत्यधिक निर्भर हैं, इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। पहले ही कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण शिपिंग लागत बढ़ चुकी है और अब सप्लाई में कमी से कीमतों पर और दबाव पड़ सकता है।

    /img/10/1777114226426

    भारत में महंगाई का नया खतरा

    पाम ऑयल की कीमतों में बढ़तरी का असर केवल खाने के तेल तक सीमित नहीं रहेगा। इससे जुड़ी पूरी सप्लाई चेन प्रभावित होगी। खाने के तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ बिस्किट, नमकीन, चिप्स, बेकरी प्रोडक्ट्स और मिठाइयों के दाम भी बढ़ सकते हैं। Parle और Britannia जैसी कंपनियों के लिए लागत बढ़ने का दबाव बन सकता है।

    इसके अलावा साबुन, शैंपू, डिटर्जेंट और कॉस्मेटिक्स जैसे FMCG प्रोडक्ट्स भी महंगे हो सकते हैं। Hindustan Unilever और Godrej Consumer Products जैसी बड़ी कंपनियों को भी लागत बढ़ने का असर झेलना पड़ सकता है।

    /img/10/1777114062454

    कितनी लंबी हो सकती है समस्या

    अगर यह स्थिति अगले 3 से 6 महीनों तक बनी रहती है, तो भारत में पाम ऑयल और उससे जुड़े उत्पादों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे महंगाई पर दबाव बढ़ेगा और आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

    सरकार और कंपनियां फिलहाल स्टॉक बढ़ाने और वैकल्पिक स्रोतों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन वैश्विक हालात सामान्य होने तक स्थिति में सुधार मुश्किल नजर आता है।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    India Palm Oil Crisis

    Palm Oil

    Strait of Hormuz

    US Israel Iran war

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts

    खेरमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, दो गंभीर घायल

    उमरिया:खेरमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, दो गंभीर घायल

    रेप केस में पैरलल जांच पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- डीजीपी देखें नर्मदापुरम पुलिस का काम

    MP High Court:रेप केस में पैरलल जांच पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- डीजीपी देखें नर्मदापुरम पुलिस का काम

    नबद्वीप रैली से टीएमसी पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

    बंगाल चुनाव में गरजे योगी आदित्यनाथ:नबद्वीप रैली से टीएमसी पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

    रनवे से लौटा विमान, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

    एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी:रनवे से लौटा विमान, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

    पहले से था प्लान या अचानक लिया फैसला ? जानिए क्यों बागी हुए आप के 7 सांसद

    बीजेपी में क्यों शामिल हुए राघव चड्ढा:पहले से था प्लान या अचानक लिया फैसला ? जानिए क्यों बागी हुए आप के 7 सांसद

    24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा Instagram फॉलोअर्स कम, जानें पहले कितने थे

    राघव चड्ढा को झटाका :24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा Instagram फॉलोअर्स कम, जानें पहले कितने थे

    5 पुलिस अफसरों के निलंबन का आदेश, निष्पक्षता पर उठे सवाल

    बंगाल चुनाव पर सख्त चुनाव आयोग: 5 पुलिस अफसरों के निलंबन का आदेश, निष्पक्षता पर उठे सवाल

    7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- ये तो बस शुरुआत है...

    आप में बगावत:7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- ये तो बस शुरुआत है...

    राघव चड्ढा के वो एजेंडे सोशल मीडिया पर हुए ट्रेंड

    डिलीवरी बॉय, पैटरनिटी लीव और 28 दिन रिचार्ज!राघव चड्ढा के वो एजेंडे सोशल मीडिया पर हुए ट्रेंड

    पूर्व रिसेप्शनिस्ट निकली साजिशकर्ता, होटल में बेटे और उसके दोस्त से कराया गैंगरेप

    प्यार, जलन और साजिश :पूर्व रिसेप्शनिस्ट निकली साजिशकर्ता, होटल में बेटे और उसके दोस्त से कराया गैंगरेप

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....