PlayBreaking News

उमरिया:खेरमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, दो गंभीर घायल

उमरिया के खेरमाई मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। बाइक सवार चार युवक अचानक हादसे का शिकार हो गए, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी युवक एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।
Follow on Google News
खेरमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, दो गंभीर घायल

उमरिया। भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एक बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का शहडोल में इलाज जारी है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

शादी में जा रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम किरनताल जा रहे थे। रात का समय होने के कारण सड़क पर रोशनी कम थी। इसी दौरान खेरमाई मंदिर के पास अचानक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों को सड़क किनारे खड़े ट्रक का अंदाजा नहीं लग सका। जैसे ही वे नजदीक पहुंचे, बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि वे संभल पाते, तेज रफ्तार बाइक ट्रक में जा घुसी। इस टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मदद शुरू की।

दो चचेरे भाइयों की मौके पर मौत

इस हादसे में सनन और अभिषेक, जो आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में शोक का माहौल है और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

दो युवकों की हालत गंभीर, इलाज जारी 

हादसे में शिवम और छोटू नाम के दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका जिला अस्पताल में किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों को शहडोल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार शिवम की स्थिति ज्यादा नाजुक बनी हुई है। घायल युवकों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं। और उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

ब्रेकडाउन ट्रक बना हादसे की वजह

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हाईवे पर एक ट्रक खराब होकर खड़ा था। उसी ट्रक से बाइक टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के बाद चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts