Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी:रनवे से लौटा विमान, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

दिल्ली से इंदौर जा रही Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते उड़ान से पहले ही अफरा-तफरी मच गई। घंटों देरी और जानकारी न मिलने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर रिफंड की मांग शुरू कर दी।
रनवे से लौटा विमान, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। उड़ान भरने से पहले ही विमान को रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा जिससे यात्रियों में नाराजगी फैल गई और एयरपोर्ट पर विरोध शुरू हो गया।

गेट बदलने से शुरू हुई परेशानी, रनवे तक पहुंचकर अटकी फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और करीब 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है। लेकिन इस बार शुरुआत से ही अव्यवस्था देखने को मिली। बोर्डिंग से पहले दो बार गेट बदला गया जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया लेकिन तकनीकी क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण फ्लाइट लंबे समय तक रनवे पर खड़ी रही।

टर्मिनल पर लौटाया गया विमान

काफी देर इंतजार के बाद भी जब स्थिति साफ नहीं हुई तो विमान को वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि देरी और तकनीकी समस्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और चालक दल से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव पर सख्त चुनाव आयोग: 5 पुलिस अफसरों के निलंबन का आदेश, निष्पक्षता पर उठे सवाल

रिफंड और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

विमान से उतरते ही यात्रियों ने एयर इंडिया के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यात्रियों ने एयरलाइन पर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए रिफंड या वैकल्पिक फ्लाइट की मांग की। कई यात्री एयरपोर्ट पर ही अड़ गए और तब तक नहीं हटे जब तक उन्हें उचित समाधान नहीं मिला।

Twitter Post

सोशल मीडिया पर भी फूटा गुस्सा

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यात्री ने लिखा कि फ्लाइट के समय को बार-बार बदला जा रहा है और अब शाम तक देरी हो चुकी है। वहीं दूसरे यूजर ने बताया कि फ्लाइट पहले लेट हुई और फिर रद्द कर दी गई लेकिन यात्रियों के लिए कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई।

ये भी पढ़ें: आप में बगावत: 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- ये तो बस शुरुआत है...

एयर इंडिया का जवाब

एयर इंडिया की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि देरी ऑपरेशनल कारणों से हुई है। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और भरोसा दिलाया कि टीम स्थिति को संभालने में लगी हुई है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts