Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND Vs NAM : भारत ने नामीबिया को 210 रन का टारगेट दिया, भारत के 20 ओवर में 9 विकेट गिरे

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और नाबीमिया का मैच में नाबीमिया ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम बड़े रिकॉर्ड के इरादे से उतरेगी। टीम में अभिषेक शर्मा की एंट्री नहीं हो पाई है।
भारत ने नामीबिया को 210 रन का टारगेट दिया, भारत के 20 ओवर में 9 विकेट गिरे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के गुरुवार के तीसरे मुकाबले में दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम रोमांच का गवाह बन रहा है, जहां भारत और नामीबिया की टीमें आमने-सामने हैं। क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरे इस मैदान पर मुकाबले की शुरुआत टॉस से हुई, जिसमें नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने बाजी मारते हुए भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीदों के बीच दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरी हैं। हालांकि पहले ओवर में अच्छी बैटिंग करने के बाद संजू सैमसन 22 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। 

    • 20 ओवर में भारत ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए। जीत के लिए नामीबिया को 210 रनों का टारगेट दिया। 
    • 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 184 रन हुआ। हार्दिक पंड्या 41 और शिवम दुबे 14 रन बनाकर खेल रहे। 
    • 12वें ओवर में भारत का चौथा विकेट भी गिर गया। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए। 
    • 11वें ओवर में भारत को तीसर झटका लगा जब कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का कुल स्कोर 121 रन। 

    भारत का स्कोर आठवें ओवर में 2 विकेट पर 104 रन है। ईशान किशन 61 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा 20 रन पर खेल रहे हैं। 

    भारतीय टीम में बदलाव, बुमराह की वापसी 

    इस अहम मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज को बाहर रखा गया है। अभिषेक की जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है।

    पिच रिपोर्ट और मैच का समीकरण

    दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के चलते बड़े स्कोर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे आक्रामक बल्लेबाजों के लिए यह आदर्श परिस्थितियां हैं। वहीं, शाम के समय ओस का असर गेंदबाजों के लिए चुनौती खड़ी कर सकता है, जिससे टॉस की भूमिका भी अहम हो जाती है। 

    नामीबिया की रणनीति और चुनौती

    नामीबिया की टीम इस मुकाबले को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछली हार के बाद वह वापसी की तलाश में है। कप्तान इरास्मस के नेतृत्व में टीम उलटफेर करने का इरादा रखती है। भारत और नामीबिया के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक सिर्फ एक मुकाबला हुआ है। 8 नवंबर 2021 को दुबई में खेले गए उस मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। 

    भारत प्लेइंग इलेवन

    संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

    नामीबिया की प्लेइंग इलेवन

    लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts