भारत बना हीटवेव का सेंटर :दुनिया के सबसे गर्म 22 शहरों में स्थान, अकेले 13 UP के शहर

अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, दस्त, चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार तेज गर्मी शरीर को ठंडा रखने की क्षमता कम कर देती है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
Follow on Google News
दुनिया के सबसे गर्म 22 शहरों में स्थान, अकेले 13 UP के शहर
भारत के कई शहर भट्टे की तरह तप रहे हैं

देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार दोपहर जारी आंकड़ों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में भारत के 97 शहर शामिल रहे। भारत के उत्तर, मध्य और पूर्वी हिस्सों में गर्म हवाओं और तेज धूप ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।

ओडिशा का बलांगीर दुनिया का सबसे गर्म शहर

एक्यूआई डॉट इन के मुताबिक, भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2:50 बजे दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में ओडिशा का बलांगीर सबसे ऊपर रहा, जहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बिहार का सासाराम और उत्तर प्रदेश का वाराणसी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। ऐसे में आने वाले दिनों में कई अन्य शहरों में गर्मी तेज पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: बंगाल में महिलाओं को बड़ी सौगात : 1 जून से बसों में फ्री सफर, कुछ दिन बाद खातों में तीन हजार रुपए भी

कई राज्यों में भीषण लू, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश में मार्च से मई के बीच गर्मी से जुड़ी बीमारियों के 300 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आए हैं। केवल 1 मई से 19 मई के बीच हीट स्ट्रोक के 325 संदिग्ध केस दर्ज किए गए।

अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, दस्त, चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार तेज गर्मी शरीर को ठंडा रखने की क्षमता कम कर देती है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

Featured News

इन शहरों में भी 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

  • देश के कई शहरों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। इनमें मुजफ्फरनगर, अयोध्या, पटियाला, हरिद्वार, ग्वालियर, आगरा, भरतपुर और सिंगरौली जैसे शहर शामिल हैं।
  • भारत के अलावा नेपाल के भी तीन शहर दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में शामिल रहे। नेपाल का धनगड़ी 23वें, नेपालगंज 34वें और लुंबिनी सांस्कृतिक क्षेत्र 76वें स्थान पर रहा। यहां तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने 22 मई से 27 मई तक दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण लू चलने का अनुमान जताया है। प्रशासन ने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

क्यों खतरनाक बन रही है यह गर्मी? 5 पॉइंट्स में समझिए

लगातार बढ़ता तापमान और गर्म हवाएं

तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। इससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और लोगों को चक्कर, थकान जैसी समस्याएं हो रही हैं।

  • शरीर में तेजी से पानी की कमी

ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स कम होने लगते हैं। अगर समय पर पानी नहीं पिया जाए तो कमजोरी और बेहोशी तक हो सकती है।

  • हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा

लंबे समय तक गर्मी में रहने से शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता। इससे हीट स्ट्रोक, तेज बुखार, उल्टी और जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है।

  • कई इलाकों में पानी की किल्लत

भीषण गर्मी के कारण नदियों, तालाबों और जल स्रोतों का जलस्तर घट रहा है। कई शहरों और गांवों में पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित होने लगी है।

  • बिजली की मांग बढ़ने से सप्लाई पर दबाव

गर्मी बढ़ने के साथ एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। इससे बिजली की खपत बढ़ रही है और कई जगहों पर कटौती व लो वोल्टेज की समस्या सामने आ रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts