PlayBreaking News

IND vs NZ रायपुर टी-20 :10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 101/3, तीसरा झटके के रूप में फिलिप्स 19 रन बनाकर आउट

फिलहाल क्रीज पर रचिन रवींद्र टिके हुए हैं और पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि दूसरे छोर पर टीम लगातार डगमगाती जा रही है।
Follow on Google News
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 101/3, तीसरा झटके के रूप में फिलिप्स 19 रन बनाकर आउट

स्पोर्ट्स डेस्क। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रचिन रवींद्र टिके हुए हैं और पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

कुलदीप का शिकार बने फिलिप्स

9वें ओवर में भारत को अहम सफलता मिली, जब ग्लेन फिलिप्स (19 रन) को कुलदीप यादव ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। इससे पहले टिम साईफर्ट (24 रन) को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा, जबकि डेवोन कॉन्वे (19 रन) हर्षित राणा की गेंद पर कैच आउट हुए। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देकर मैच पर पकड़ बनाने की कोशिश की है, वहीं न्यूजीलैंड की नजरें बड़े स्कोर की ओर हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम साईफर्ट, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जैक फाउक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts