क्रिकेटखेलताजा खबर

IND VS ENG 3rd Test : टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत, 434 रन से जीता राजकोट टेस्ट; 122 रन पर सिमटी इंग्लैंड, जडेजा ने झटके पांच विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने इंग्लैंड को राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच में 434 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया की टेस्ट में यह सबसे बड़ी जीत है। 557 रन के टारगेट के सामने इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई। रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप को दो विकेट मिले। बुमराह और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। टेस्ट इतिहास में भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसकी सबसे बड़ी जीत दिसंबर 2021 में हासिल की थी। तब भारत ने न्यूजीलैंड को वानखेड़े टेस्ट मैच में 372 रनों से हराया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला गया। राजकोट टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी। इस मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रनों का टारगेट मिला। यशस्वी जायसवाल 214 और सरफराज खान 68 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। शुभमन गिल ने 91 रन बनाए। पहली पारी में भारत ने 445 और इंग्लैंड ने 319 रन बनाए थे। भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था, वहीं विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था।

इंग्लैंड को नौवां झटका

इंग्लैंड को 91 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। अश्विन ने टॉम हार्टले को बोल्ड किया। वह 36 बॉल पर 16 रन बना सके। इसी के साथ अश्विन का यह टेस्ट में 250वां बाएं हाथ का शिकार रहा।

इंग्लैंड को आठवां झटका

82 के स्कोर पर इंग्लैंड को आठवां झटका लगा। जडेजा ने बेन फोक्स को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सके। जडेजा की यह चौथी सफलता रही।

इंग्लैंड की दूसरी पारी का स्कोर कार्ड

 खिलाड़ी  रन  गेंदबाज  विकेट पतन
 बेन डकेट  4  रनआउट  1-15
 जैक क्राउली  11  जसप्रीत बुमराह  2-18
 ओली पोप  3  रवींद्र जडेजा  3-20
 जॉनी बेयरस्टो  4  रवींद्र जडेजा  4-28
 जो रूट  7  रवींद्र जडेजा  5-50
 बेन स्टोक्स  15  कुलदीप यादव  6-50
 रेहान अहमद  0  कुलदीप यादव  7-50
 बेन फोक्स  16  रवींद्र जडेजा  8-82
 टॉम हार्टले 16  रविचंद्रन अश्विन  9-91
 मार्क वुड  33  रवींद्र जडेजा  10-122

इंग्लैंड को चौथा झटका

इंग्लैंड को 28 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। जडेजा ने पोप को आउट करने के बाद अब आउट ऑफ फॉर्म जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। बेयरस्टो चार रन बना सके। फिलहाल जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं।

तीसरा सेशन शुरू होते ही इंग्लैंड को झटका

इंग्लैंड ने 18/2 के स्कोर से तीसरे सेशन में अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाई। ओली पोप के साथ जो रूट खेलने उतरे। 20 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा। जडेजा ने ओली पोप को स्लिप में रोहित के हाथों कैच कराया। पोप 14 बॉल पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। 10वें ओवर की चौथी बॉल रवींद्र जडेजा ने गुड लेंथ पर फेंकी। पोप कट करने गए लेकिन फर्स्ट स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच हो गए।

इंग्लैंड को दूसरा झटका- क्रॉले 11 रन बनाकर हुए LBW

इंग्लैंड को दूसरी पारी में 18 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। बेन डकेट के रन आउट के बाद जैक क्रॉले LBW हो गए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने 9वें ओवर की दूसरी बॉल पर पवेलियन भेजा। जैक क्रॉले 26 बॉल पर 11 ही रन बना सके। क्राउली के आउट होते ही चायकाल का एलान किया गया। डकेट को जुरेल ने रन आउट किया था, जबकि एक विकेट बुमराह को मिला।

इंग्लैंड को पहला झटका- रन आउट हुए बेन डकेट

इंग्लैंड को 15 के स्कोर पर पहला झटका लगा। पहली पारी में 153 रन बनाने वाले बेन डकेट दूसरी पारी में रन आउट हो गए। वह 15 बॉल पर 4 ही रन बना सके। 7वें ओवर की पहली बॉल पर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल की शानदार फील्डिंग की बदौलत भारत ने डकेट को रन आउट किया।

भारत ने पारी घोषित की

भारत ने दूसरी पारी चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी। इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला है। भारत ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। टीम इंडिया को 126 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में 430 रन यानी कुल बढ़त 556 रन की हुई।

शस्वी जायसवाल 214 और सरफराज खान 68 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। दोनों के बीच 172 रन की पार्टनरशिप हुई। शुभमन गिल 91 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने 27 और रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए। रजत पाटीदार खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड से जो रूट, टॉम हार्टले और रेहान अहमद को 1-1 विकेट मिला। एक बैटर रन आउट भी हुआ।

यशस्वी का दोहरा शतक

यशस्वी ने लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा है। यशस्वी जायसवाल ने 236 बॉल पर डबल सेंचुरी लगाई। उन्होंने जो रूट के खिलाफ सिंगल लेकर दोहरा शतक पूरा किया। यशस्वी 236 बॉल में 214 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। उन्होंने पारी में 14 चौके और 12 सिक्स लगाए। इससे पहले उन्होंने विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली पारी में भी यशस्वी ने 209 रन बनाए थे।

सरफराज ने लगाई फिफ्टी

राजकोट में डेब्यू टेस्ट खेल रहे सरफराज खान ने लगातार दूसरी फिफ्टी लगा दी। पहली पारी में वे 62 रन बनाकर आउट हुए थे और दूसरी पारी में उन्होंने 65 बॉल पर फिफ्टी लगाई। सरफराज 72 बॉल में 68 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

भारत की दूसरी पारी का स्कोर कार्ड

 खिलाड़ी  रन  आउट  विकेट पतन
 रोहित शर्मा  19  जो रूट  1-30
 रजत पाटीदार  0  टॉम हार्टले  2-191
 शुभमन गिल  91  रनआउट  3-246
 कुलदीप यादव  27  रेहान अहमद  4-258

इंग्लैंड की पहली पारी का स्कोर कार्ड

 खिलाड़ी  रन  आउट  विकेट पतन
 जैक क्राउली  15  आर. अश्विन  1-89
 ओली पोप  39  मोहम्मद सिराज  2-182
 जो रूट  18  जसप्रीत बुमराह  3-224
 जॉनी बेयरस्टो  0  कुलदीप यादव  4-225
 बेन डकेट  153  कुलदीप यादव  5-260
 बेन स्टोक्स  41  रवींद्र जडेजा  6-299
 बेन फोक्स  13  मोहम्मद सिराज  7-299
 रेहान अहमद  6  मोहम्मद सिराज  8-314
 टॉम हार्टले  9  रवींद्र जडेजा  9-314
 जेम्स एंडरसन  1  मोहम्मद सिराज  10-319

भारत की पहली पारी का स्कोर कार्ड

 खिलाड़ी  रन  गेंदबाज  विकेट पतन
 यशस्वी जायसवाल  10  मार्क वुड  1-22
 शुभमन गिल  0  मार्क वुड  2-24
 रजत पाटीदार  5  टॉम हार्टले  3-33
 रोहित शर्मा  131  मार्क वुड  4-237
 सरफराज खान  62  रनआउट  5-314
 कुलदीप यादव  4  जेम्स एंडरसन  6-331
 रवींद्र जडेजा  112  जो रूट  7-331
 आर. अश्विन  37  रेहान अहमद  8-408
 ध्रुव जुरेल  46  रेहान अहमद  9-415
 जसप्रीत बुमराह  26  मार्क वुड  10-445

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन।

भारत Vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

1st टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद (इंग्लैंड 28 रन से जीता)

2nd टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम  (भारत 106 रन से जीता)

3rd टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट

4th टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची

5th टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला

संबंधित खबरें...

Back to top button