Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लॉर्ड्स वनडे : 2 ओवर के बाद इंग्लैंड 16/0, भारत 3 बदलाव के साथ उतरेगा, बुमराह चोट के कारण बाहर

बीसीसीआई ने बताया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय बाएं घुटने में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनके घुटने में सूजन आ गई, जिसके चलते वह तीसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। कप्तान शुभमन गिल ने भी टॉस के दौरान बुमराह की गैरमौजूदगी की पुष्टि की।
2 ओवर के बाद इंग्लैंड 16/0, भारत 3 बदलाव के साथ उतरेगा, बुमराह चोट के कारण बाहर
अंतिम वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, इसलिए इस मुकाबले की विजेता टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टीम से बाहर

बीसीसीआई ने बताया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय बाएं घुटने में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनके घुटने में सूजन आ गई, जिसके चलते वह तीसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। कप्तान शुभमन गिल ने भी टॉस के दौरान बुमराह की गैरमौजूदगी की पुष्टि की।

Twitter Post

टीम इंडिया में तीन बदलाव, राहुल की वापसी

शुभमन गिल ने कहा कि अगर भारत टॉस जीतता तो पहले गेंदबाजी करता। उन्होंने बताया कि टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। जसप्रीत बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला है, जबकि केएल राहुल की वापसी हुई है। इसके अलावा प्रिंस को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। अब टीम इंडिया की कोशिश निर्णायक मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल रशिद।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts