PlayBreaking News

IND U19 vs PAK U19 :भारत की पाकिस्तान पर 90 रन से बड़ी जीत, कनिष्क-दीपेश ने झटके 3-3 विकेट

Follow on Google News
भारत की पाकिस्तान पर 90 रन से बड़ी जीत, कनिष्क-दीपेश ने झटके 3-3 विकेट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान को 90 रन से करारी शिकस्त दी। दुबई में रविवार को खेले गए ग्रुप स्टेज मुकाबले में 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 41.2 ओवर में 150 रन पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से हुजैफा अहसन ने सर्वाधिक 70 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

    दीपेश-कनिष्क की दमदार गेंदबाजी

    भारत की गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। किशन सिंह को दो सफलताएं मिलीं, जबकि वैभव सूर्यवंशी और खिलन पटेल के खाते में एक-एक विकेट आया। इससे पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के चलते मैच को 49–49 ओवर का कर दिया गया।

    भारत की तरफ से आरोन जॉर्ज की शानदार 85 रन की पारी के दम पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया। कनिष्क चौहान ने 46 रन, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 38 रन का अहम योगदान दिया। हालांकि पिछले मैच में शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए वे सिर्फ 5 रन ही बना सके।

    दोहरे प्रदर्शन के लिए कनिष्क प्लेयर ऑफ द मैच

    भारत की जीत में कनिष्क चौहान का प्रदर्शन सबसे बड़ा गेम चेंजर फैक्टर रहा। उन्होंने मुकाबले में ऑलराउंड खेल दिखाते हुए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में टीम को मजबूती दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कनिष्क चौहान ने जिम्मेदारी भरी 46 रन की पारी खेली, जिससे भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। 

    इसके बाद गेंदबाजी में भी कनिष्क चौहान ने संभली हुई शानदार लेंथ पर बॉलिंग की। उन्होंने सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के तीन अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिससे पाक की रन चेज पूरी तरह पटरी से उतर गई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    प्लेइंग-11 

    भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन सिंह और हेनिल पटेल।

    पाकिस्तान: उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलोच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, निकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सैय्याम और अली रजा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts