हैदराबाद में मासूम की दर्दनाक मौत :मां ने 14 महीने की बेटी की तकिए से गला दबाकर की हत्या

14 माह के मासूम की मौत के मामले में पुलिस हर पहलू पर गहन जांच में जुट गई है, वहीं अपराधी महिला को भी हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि झगड़े की असल वजह क्या है, इसका पता पुलिस द्वारा लगाया जा रहा है
मां ने 14 महीने की बेटी की तकिए से गला दबाकर की हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां के रिसाला बाजार के इलाके में एक मां ने अपनी ही 14 महीने की बेटी की तकिए से गला दवाकर हत्या कर दी। घर में रमजान के कपड़ो को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बात इतनी बिगड़ गई कि मां ने गुस्से में यह कदम उठाया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    गुस्से में उठाया यह कदम

    मामला हैदराबाद के रिसाला बाजार इलाके का है। दरअसल, महिला के घर में रमजान के त्योहार उसके पति से कपड़े खरीदने की बात चल रही थी, उसी बातचीत के दौरान दोनों की कहासुनी हो गई, धीरे- धीरे बात इतनी बिगड़ गई कि पति से झगड़ा बढ़ा और महिला ने इसके चलते गुस्से में अपनी 14 महीने की बेटी की तकिए से गला दबाकर मार डाला।

    यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : EC ने बदले बंगाल के DGP और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर

    इलाके में कोहराम, बच न सकी मासूम

    महिला की पहचान गौसिया बेगम के रूप में हुई है, दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत गोलकोंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मां द्वारा मासूम के दर्दनाक मौत की घटना की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। बताया जा रहा है कि बच्ची को बचाने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, आसपास के लोग इस घटना से हैरान है और पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।   

    पुलिस गहराई से कर रही मामले की जांच

    14 माह के मासूम की मौत के मामले में पुलिस हर पहलू पर गहन जांच में जुट गई है, वहीं अपराधी महिला को भी हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि झगड़े की असल वजह क्या है, इसका पता पुलिस द्वारा लगाया जा रहा है, साथ ही घटना के समय घर में कौन मौजूद था इसकी भी जांच की जा रही है। इके अलावा पुलिस पड़ोसियो से भी बातचीत कर सबूत जुटाने की कोशिश में जुटी है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts