Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान-अमेरिका न्यूक्लियर डील पर अहम बातचीत आज, ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

ईरान-अमेरिका न्यूक्लियर डील पर अहम बातचीत आज, ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
रोम। अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते पर बातचीत का दूसरा चरण आज इटली की राजधानी रोम में होगा। इस अहम बातचीत में अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची शामिल होंगे। यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है।

पहली बातचीत ओमान में हुई थी

इससे पहले 12 अप्रैल को ओमान की राजधानी मस्कट में अमेरिका और ईरान के बीच पहली बार औपचारिक बातचीत हुई थी। इस बातचीत की मध्यस्थता ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी ने की थी। यह दोनों देशों के बीच लगभग एक दशक के बाद पहली सीधी बातचीत थी। रोम में हो रही बातचीत उसी कड़ी का दूसरा चरण है। इससे पहले, ईरानी विदेश मंत्री अराकची ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने अमेरिका की नीयत पर सवाल उठाए थे। अराकची ने कहा था, “हमें अमेरिका के इरादों पर भरोसा नहीं है, लेकिन बातचीत की प्रक्रिया जारी रखेंगे।”

ट्रंप ने दी धमकी, बोले- समझौता करो या परिणाम भुगतो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे पर बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर ईरान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ा, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप की प्राथमिकता है कि ईरान किसी भी हाल में परमाणु हथियार हासिल न कर सके। ट्रंप पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस मामले में सभी विकल्प खुले हैं। यानी अमेरिका सैन्य कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेगा।

60 दिन की दी मोहलत

पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने ईरान को एक नई परमाणु डील पर सहमति देने के लिए 60 दिनों की समयसीमा दी है। यह चेतावनी एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को भेजी गई है। इस पत्र में कहा गया है कि ईरान को वाशिंगटन के साथ सीधे बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता तो ऐसे परिणाम भुगतने होंगे जो ईरानी शासन की स्थिरता को खतरे में डाल सकते हैं।

ईरान के पास छह परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम

2018 में ट्रंप द्वारा ईरान से परमाणु समझौता रद्द किए जाने के बाद से ईरान की बम निर्माण क्षमता में तेजी से वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अनुसार, ईरान के पास अब 60% शुद्धता वाला 275 किलो यूरेनियम है, जो छह परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त है। ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदू नेता की बेरहमी से हत्या, घर से किडनैप कर ले गए हमलावर, अधमरी हालत में वैन से भेजा घर
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts