Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बांग्लादेश में हिंदू नेता की बेरहमी से हत्या, घर से किडनैप कर ले गए हमलावर, अधमरी हालत में वैन से भेजा घर

बांग्लादेश में हिंदू नेता की बेरहमी से हत्या, घर से किडनैप कर ले गए हमलावर, अधमरी हालत में वैन से भेजा घर
ढाका। बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने हिंदू समुदाय के एक प्रमुख नेता भाबेश चंद्र रॉय की बेरहमी से हत्या कर दी। 58 वर्षीय भाबेश बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद की बीराल इकाई के उपाध्यक्ष थे। गुरुवार को दोपहर करीब 5 बजे चार अज्ञात हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए और उन्हें जबरन उनके घर से उठा ले गए। चश्मदीदों के अनुसार, उन्हें पास के नराबाड़ी गांव ले जाया गया, जहां उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल भाबेश को बेहोशी की हालत में हमलावरों ने एक वैन से उनके घर भिजवा दिया। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें दिनाजपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी ने बताई पूरी घटना

बेश की पत्नी शांतना रॉय ने मीडिया को बताया कि घटना से पहले उनके पति को एक अज्ञात कॉल आया था, जिसमें केवल यह पूछा गया कि वे घर पर हैं या नहीं। इसके लगभग आधे घंटे बाद ही हमलावर घर पहुंच गए। शांतना ने यह भी दावा किया कि वह हमलावरों में से दो को पहचान सकती हैं।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

बीराल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अब्दुस सबूर ने बताया कि घटना की जांच जारी है और केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि घटना को लेकर अब तक कोई औपचारिक FIR दर्ज नहीं की गई है, जिससे पीड़ित परिवार और स्थानीय हिंदू समुदाय में आक्रोश है।  
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts