Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IIFA Awards 2025: फिल्म 'लापता लेडीज' को मिले 10 अवॉर्ड्स, आर्टिकल 370 और भूल भुलैया-3 भी लिस्ट में शामिल, देखें लिस्ट

Follow on Google News
IIFA Awards 2025: फिल्म 'लापता लेडीज' को मिले 10 अवॉर्ड्स, आर्टिकल 370 और भूल भुलैया-3 भी लिस्ट में शामिल, देखें लिस्ट
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स रविवार को जयपुर में हुआ। इस बार फिल्म 'लापता लेडीज' को 10 अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ आर्टिकल 370, भूल भुलैया-3, शैतान, किल और कई अन्य फिल्मों ने भी अलग अलग कैटेगरी में अवार्ड्स जीते। इसके साथ जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में हुए भव्य समारोह में कई सेलेब्स मौजूद रहें। शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने साथ में 'घोड़े जैसी चाल, ​हाथी जैसी दुम' गाने पर परफॉर्म किया। कटरीना, रेखा, कृति सेनन भी परफॉर्म किया। शाहिद कपूर स्कूटर लेकर स्टेज पर पहुंचे और अपनी फिल्मों के गानों पर परफॉर्मेंस दी।

 'लापता लेडीज' को इन 10 कैटेगरी में मिला अवॉर्ड

  • बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज
  • बेस्ट एक्ट्रेस- नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
  • बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव (लापता लेडीज)
  • बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस-प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर -रवि किशन (लापता लेडीज)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- संपत राय (लापता लेडीज)
  • बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे- सजनी रे (लापता लेडीज)
  • बेस्ट एडिटिंग- जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
  • बेस्ट स्टोरी (मूल) लोकप्रिय श्रेणी में - बिप्लब गोस्वामी (लापता लेडीज़)

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी 'लापता लेडीज'

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी 'लापता लेडीज' में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम, रवि किशन और सतेंद्र सोनी जैसे कलाकार नजर आए थे। पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। महज 4-5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 26.26 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इसके अलावा, 'लापता लेडीज' इस साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी, हालांकि यह अवॉर्ड जीतने से चूक गई।

इन कैटेगरी में भी दिए गए अवॉर्ड

  • बेस्ट एक्टर- कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
  • बेस्ट डेब्यू एक्टर-लक्ष्य लालवानी (किल)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- जानकी बोड़ीवाला (शैतान)
  • बेस्ट विलेन-राघव जुयाल (किल)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
  • बेस्ट सिंगर मेल- जुबिन नौटियाल- दुआ (आर्टिकल 370)
  • बेस्ट सिंगर फीमेल- श्रेया घोषाल- मेरे ढोलना (भूल भुलैया 3)
  • आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा-राकेश रोशन
  • बेस्ट कोरियोग्राफर- बॉस्को-सीजर (बैड न्यूज का तौबा तौबा)
  • बेस्ट वीएफएक्स- रेड चिलीज वीएफएक्स - भूल भुलैया 3
  • बेस्ट साउंड डिजाइन- सुभाष साहू, बोलोय कुमार डोलोई, राहुल करपे - (किल)
  • बेस्ट डायलॉग- अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जंभाले, मोनाल ठाकूर - आर्टिकल 370
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- रफी महमूद - किल
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts