PlayBreaking News

IDFC FIRST Bank:मुनाफा दोगुने से ज्यादा, पहली तिमाही में 132% उछाल; NII और एसेट क्वालिटी में भी बड़ा सुधार

IDFC FIRST Bank के Q1 FY27 नतीजे जारी। बैंक का शुद्ध मुनाफा 132% बढ़कर ₹1,075 करोड़ पहुंचा। NII, लोन बुक, डिपॉजिट और एसेट क्वालिटी में भी मजबूत सुधार दर्ज हुआ।
Follow on Google News
मुनाफा दोगुने से ज्यादा, पहली तिमाही में 132% उछाल; NII और एसेट क्वालिटी में भी बड़ा सुधार

निजी क्षेत्र के IDFC FIRST Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की पहली तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल-जून 2026 तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 132.2% बढ़कर 1,075 करोड़ रुपए पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 463 करोड़ रुपए था। बैंक के मुताबिक मजबूत नेट इंटरेस्ट इनकम (NII), कम प्रोविजनिंग और एसेट क्वालिटी में सुधार के चलते लाभ में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

नेट इंटरेस्ट इनकम 21% बढ़ी

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी ब्याज से हुई कमाई और दिए गए ब्याज के बीच का अंतर 21% बढ़कर 5,972 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले यह आंकड़ा 4,933 करोड़ रुपए था। वहीं नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) भी बढ़कर 5.96% हो गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 5.71% था। तिमाही आधार पर भी इसमें 3 बेसिस पॉइंट्स का सुधार दर्ज किया गया।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़ा, प्रोविजनिंग घटी

बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 14% बढ़कर 2,553 करोड़ रुपए पहुंच गया जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 2,239 करोड़ रुपए था। दूसरी ओर प्रोविजनिंग खर्च घटकर 1,144 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले वर्ष 1,659 करोड़ रुपए था। हालांकि यह मार्च 2026 तिमाही के 869 करोड़ रुपए की तुलना में थोड़ा अधिक रहा।

एसेट क्वालिटी में सुधार

  • बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला।
  • ग्रॉस एनपीए (GNPA) घटकर 1.51% रह गया, जो मार्च तिमाही में 1.61% था।

नेट एनपीए (NNPA) भी 0.48% से घटकर 0.44% पर आ गया।

कस्टमर बिजनेस 6 लाख करोड़ रुपए के पार

30 जून 2026 तक बैंक का कुल कस्टमर बिजनेस (लोन + डिपॉजिट) 18.6% बढ़कर 6.04 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एक साल पहले यह 5.10 लाख करोड़ रुपए था। इसी अवधि में बैंक का रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) बढ़कर 1.06% हो गया, जो पिछले साल 0.54% था। वहीं, कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 15.05% और CET-1 रेशियो 13.33% दर्ज किया गया।

लोन बुक में 20% से ज्यादा की बढ़ोतरी

बैंक की कुल लोन बुक सालाना आधार पर 20.6% बढ़कर 3.05 लाख करोड़ रुपए हो गई। रिटेल, एग्रीकल्चर और MSME (RAM) पोर्टफोलियो 18.2% बढ़कर 2.41 लाख करोड़ रुपए पहुंचा। होलसेल लोन बुक में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो 30.4% बढ़कर 64,252 करोड़ रुपए हो गई। बैंक ने बताया कि मॉर्गेज, व्हीकल फाइनेंस, कॉरपोरेट और कंज्यूमर लोन से इस ग्रोथ को मजबूती मिली।

ये भी पढ़ें: Delhi Metro: राजीव चौक, मंडी हाउस समेत कई मेट्रो स्टेशन फिर खुले; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बहाल हुई सेवाएं

डिपॉजिट और CASA में भी मजबूत बढ़त

बैंक के कस्टमर डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 16.6% बढ़कर 2.99 लाख करोड़ रुपए हो गए। वहीं CASA डिपॉजिट्स में 24.6% की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1.58 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसके चलते बैंक का CASA रेशियो बढ़कर 50.8% हो गया, जो पिछले साल 48% था। मजबूत डिपॉजिट ग्रोथ, बेहतर एसेट क्वालिटी और बढ़ते लोन पोर्टफोलियो के साथ IDFC FIRST Bank ने वित्त वर्ष की शुरुआत दमदार प्रदर्शन से की है। इससे आने वाली तिमाहियों में भी बैंक के प्रदर्शन को लेकर निवेशकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts