PlayBreaking News

Delhi Metro:राजीव चौक, मंडी हाउस समेत कई मेट्रो स्टेशन फिर खुले; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बहाल हुई सेवाएं

दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच बंद किए गए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय समेत कई मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। DMRC ने सुरक्षा समीक्षा के बाद एंट्री, एग्जिट और इंटरचेंज की सुविधा शुरू कर दी है।
Follow on Google News
राजीव चौक, मंडी हाउस समेत कई मेट्रो स्टेशन फिर खुले; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बहाल हुई सेवाएं
दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन फिर खुले

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन और सुरक्षा कारणों से बंद किए गए कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हालात सामान्य होने पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के सभी एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए हैं। इसके साथ ही इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही और ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं। DMRC ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों से मिली अनुमति के बाद इन स्टेशनों को दोबारा खोला गया है। इससे कनॉट प्लेस, लुटियंस दिल्ली और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले हजारों यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

छात्र आंदोलन के चलते बंद किए गए थे स्टेशन

NEET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन और CJP के प्रदर्शन के कारण राजधानी के कई हिस्सों में भारी भीड़ जमा हो गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस के निर्देश पर कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, खासकर राजीव चौक और मंडी हाउस जैसे व्यस्त इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रा प्रभावित हुई थी।

ये भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan Resignation : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से कभी मुंह नहीं मोड़ा

हालात सामान्य होने पर बहाल हुई सेवाएं

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने समीक्षा कर DMRC को स्टेशन खोलने की अनुमति दी। फिलहाल सभी संबंधित स्टेशनों पर सुरक्षा बल तैनात हैं और निगरानी जारी है लेकिन मेट्रो सेवाएं पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: 'बधाई हो..., Only Love Gen Z' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन, प्रियंका चोपड़ा से विजय वर्मा तक का तंज वायरल

यात्रियों को राहत

मेट्रो स्टेशनों के दोबारा खुलने से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिली है। अब लोग बिना किसी अतिरिक्त प्रतिबंध के इन स्टेशनों से प्रवेश, निकास और इंटरचेंज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि, DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts