PlayBreaking News

हरदा:रविवार को निकलेगी श्री जगन्नाथ रथयात्रा, हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय होगा पूरा शहर

अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन हरदा के द्वारा रविवार 26 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा महारानी की भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी।
Follow on Google News
रविवार को निकलेगी श्री जगन्नाथ रथयात्रा, हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय होगा पूरा शहर
रथयात्रा से पूर्व तैयारियां

शहर में रविवार को इस्कॉन की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 बजे गुर्जर बोर्डिंग से प्रारंभ होने वाली इस रथयात्रा को लेकर पूरे शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। आकर्षक ढंग से सजे रथ पर भगवान नगर भ्रमण करेंगे जहां हजारों श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

इन प्रमुख मार्गों से निकलेगी रथयात्रा

रथयात्रा गुर्जर बोर्डिंग से शुरू होकर चैतन्य नेत्रालय, सनफ्लावर स्कूल, श्री परशुराम चौक, चांडक चौराहा होते हुए गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से भगवान का पुष्पवर्षा, आरती और स्वागत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर बनेगा आध्यात्मिक पर्यटन का नया केंद्र ? मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी कार्ययोजना

56 भोग, महाआरती और महाप्रसाद का होगा आयोजन

रथयात्रा के शुभारंभ और समापन अवसर पर भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही भव्य महाआरती, हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन, भक्ति नृत्य, विशेष कथा और श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा। पूरे मार्ग पर "जय श्री जगन्नाथ" के जयघोष और संकीर्तन से शहर भक्तिमय वातावरण में डूब जाएगा।

भगवान के विग्रहों का विशेष श्रृंगार, रथ को दिया गया पारंपरिक स्वरूप

इस्कॉन हरदा के हेमांग निमाई प्रभु ने बताया कि रथयात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा महारानी के विग्रहों का विशेष श्रृंगार किया गया है जबकि रथ को भी पारंपरिक और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। आयोजन की तैयारियों में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सेवा दी है।

ये भी पढ़ें: नर्मदा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सोहागपुर पुलिस ने शुरू की पहचान की कोशिश

श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने की अपील

इस्कॉन की ओर से नगर और आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे परिवार सहित रथयात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य दर्शन करें, हरिनाम संकीर्तन में भाग लें, महाआरती में शामिल हों और महाप्रसाद का लाभ प्राप्त करें।

Edited By: Sumit Shrivastava

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts