Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टी 20 वर्ल्ड कप 2026 ; भारत- पाक मैच पर ICC आज सुनाएगा फैसला, क्या संवाद निभाएगा बड़ी भूमिका?

भारत- पाक मैच पर ICC आज सुनाएगा फैसला, क्या संवाद निभाएगा बड़ी भूमिका?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर आज बड़ा फैसला आ सकता है। रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच हुई अहम बैठक के बाद मैच के आयोजन की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित है।

    पाकिस्तान कर चुका मुकाबले का बॉयकॉट

    हालांकि, पाकिस्तान की ओर से पहले इस मैच के बहिष्कार का ऐलान किया गया था। इसी मुद्दे पर बातचीत के लिए ICC के दो वरिष्ठ प्रतिनिधि इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी रविवार सुबह लाहौर पहुंचे, जहां उन्होंने PCB अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा की। भारत–पाक मैच को ICC और ब्रॉडकास्टर्स के लिए सबसे बड़ा कमर्शियल मुकाबला माना जाता है।

    संवाद से निकलेगा रास्ता?

    सूत्रों के अनुसार, आईसीसी ने इस पूरे मामले में अपना रुख स्पष्ट करते हुए निष्पक्षता, नियमों की पवित्रता और आपसी संवाद को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। आईसीसी का कहना है कि उसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक टूर्नामेंट की गरिमा बनाए रखना, खिलाड़ियों और प्रशंसकों के हितों की रक्षा करना और हर फैसले में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़े विवादों को संभालते हुए आईसीसी ने टकराव के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाया है। परिषद ने साफ किया कि किसी भी सदस्य देश से जुड़े निर्णय लेते समय नियमों, पूर्व उदाहरणों और टूर्नामेंट की अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

    पाक के पास अंतिम '24 घंटे'

    लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई इस बैठक में PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी, ICC के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम मौजूद रहे। बैठक करीब पांच घंटे तक चली। सूत्रों के मुताबिक, ICC हर हाल में 15 फरवरी को होने वाले भारत और पाकिस्तान ग्रुप मैच को आयोजित कराने के प्रयास में जुटी है और अब अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

    बैठक के बाद अब इस मामले पर अंतिम निर्णय पाकिस्तान सरकार को लेना है। PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी पूरी स्थिति से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अवगत कराएंगे। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगले 24 घंटों के भीतर अपने फैसले का ऐलान कर सकता है।

    PAK की आईसीसी के सामने 3 बड़ी शर्त

    बैठक में ICC की तरफ से सीईओ संजोग गुप्ता वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। भारत के खिलाफ खेलने को लेकर पाकिस्तान ने तीन शर्तें रखीं। पहली, ICC की कुल कमाई में पाकिस्तान का हिस्सा बढ़ाया जाए। दूसरी, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज को दोबारा शुरू कराया जाए। तीसरी, मैच के दौरान मैदान पर हैंडशेक प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू किया जाए।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts