मुरैना में हादसा :मंदिर की गुंबद और पटिया गिरने से 3 बच्चियों की मौत, 4 अन्य बच्ची घायल

मुरैना जिले के अहरौली गांव में निर्माणाधीन मंदिर की पटिया गिरने से 3 बच्चियों की मौत हो गई। हादसे में 4 अन्य बच्चियां भी घायल हुई हैं। इस दौरान दंपति भी घायल हुए।
Follow on Google News
मंदिर की गुंबद और पटिया गिरने से 3 बच्चियों की मौत, 4 अन्य बच्ची घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जौरा।  मुरैना जिले के अहरौली गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के प्राचीन माता मंदिर में गुंबद के निर्माण के दौरान अचानक पटिया और गुंबद टूटकर गिर गई, जिससे मंदिर में मौजूद तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब दो बजे उस समय हुआ, जब निर्माण कार्य कर रहे कारीगर भोजन के लिए चले गए थे और मंदिर में श्रद्धालु मौजूद थे।

    मलबे में दबे श्रद्धालु और खेल रहीं बच्चियां 

    घटना के समय मुंगावली निवासी सतीश पुत्र केशव गौड़ अपनी पत्नी पृथ्वी के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे थे। जैसे ही वे मंदिर के अंदर गए, अचानक पटिया और गुंबद गिर पड़े। इस हादसे में मंदिर परिसर में खेल रहीं दीप्ति पुत्री जीतू सिकरवार (11 वर्ष), छाया पुत्री अशोक गोस्वामी (7 वर्ष) और करिश्मा पुत्री अशोक गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गुंजन (12 वर्ष), परी (8 वर्ष), विद्या (6 वर्ष) पुत्री योगेंद्र गिरी, प्राशी पुत्री काला गोस्वामी (7 वर्ष), सतीश और उनकी पत्नी पृथ्वी गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

    घायलों को अस्पताल भेजा, जांच के आदेश

    घायलों को तत्काल उपचार के लिए कैलारस के शासकीय अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम शुभम शर्मा, नायब तहसीलदार श्याम सुंदर सिंह, राजस्व निरीक्षक सत्येंद्र पांडे और पटवारी खुशबू दंडोतिया मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में करीब सात वर्ष पूर्व भी निर्माण कार्य हुआ था और कुछ दिन से गुंबद का निर्माण कराया जा रहा था। एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि यह एक प्राचीन मंदिर है और गांव के लोगों द्वारा गुंबद का निर्माण कराया जा रहा था। पटिया टूटने से यह दुखद हादसा हुआ है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts