Swayambhu Teaser :रिलीज से महज दो दिन पहले लॉन्च हो रहा ‘स्वयंभू’ का टीजर, 11 फरवरी को दो शहरों में मेगा एक्टिविटी

निखिल सिद्धार्थ स्टारर पैन-इंडिया ऐतिहासिक फिल्म ‘स्वयंभू’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। 11 फरवरी को इसका टीज़र भव्य अंदाज़ में लॉन्च होगा। संयुक्ता और नाभा नतेश की मौजूदगी, रवि बसुरु का म्यूज़िक और महाशिवरात्रि पर 13 फरवरी 2026 की वर्ल्डवाइड रिलीज़ इसे बड़ा सिनेमैटिक इवेंट बनाती है।
रिलीज से महज दो दिन पहले लॉन्च हो रहा ‘स्वयंभू’ का टीजर, 11 फरवरी को दो शहरों में मेगा एक्टिविटी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    निखिल सिद्धार्थ स्टारर फिल्म ‘स्वयंभू’ पहले ही 2026 की सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है। फिल्म के ऐलान के साथ ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। एक भव्य ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ लीड रोल में बिल्कुल नए और दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं। फिल्म में संयुक्ता और नाभा नतेश की अहम मौजूदगी एक्साइटमेंट को और बढ़ा रही है।

    टीज़र लॉन्च को लेकर मेकर्स की खास प्लानिंग

    जहां दर्शक बेसब्री से ‘स्वयंभू’ के टीज़र का इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं मेकर्स इसे बेहद खास अंदाज़ में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का टीज़र 11 फरवरी को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज़ किया जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए दो बड़े शहरों में मेगा एक्टिविटी प्लान की गई है। एक नॉर्थ इंडिया में और दूसरा साउथ इंडिया में ताकि फिल्म के पैन इंडिया प्रमोशन की मजबूत शुरुआत हो सके।

    पैन-इंडिया अपील पर मेकर्स का फोकस

    ‘स्वयंभू’ के टीज़र को एक साथ दो अलग-अलग रीजन में लॉन्च करने की रणनीति यह साफ करती है कि मेकर्स फिल्म को शुरुआत से ही पैन-इंडिया ऑडियंस तक पहुंचाना चाहते हैं। निखिल सिद्धार्थ की बढ़ती फैन फॉलोइंग और फिल्म का भव्य स्केल इसे साउथ के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी खास बना रहा है। टीज़र लॉन्च के साथ ही फिल्म की मार्केटिंग को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

    दमदार क्रिएटिव टीम ने बढ़ाई उम्मीदें

    ‘स्वयंभू’ एक बेहद अनुभवी और पावरफुल क्रिएटिव टीम के साथ बन रही है। फिल्म का निर्देशन भारत कृष्णमाचारी कर रहे हैं, जबकि म्यूज़िक की कमान केजीएफ और सालार जैसे ब्लॉकबस्टर्स के लिए मशहूर रवि बसुरु के हाथों में है। सिनेमैटोग्राफी बाहुबली और RRR फेम केके सेंथिल कुमार ने संभाली है, वहीं एडिटिंग की ज़िम्मेदारी तम्मिराजू निभा रहे हैं। करीब 170 दिनों में शूट हुई इस फिल्म को हाल के वर्षों की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है।

    महाशिवरात्रि पर होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

    ‘स्वयंभू’ को पिक्सल स्टूडियोज़ के बैनर तले भुवन और श्रीकर ने प्रोड्यूस किया है। भारत के समृद्ध इतिहास और गौरवशाली गाथा को बड़े कैनवस पर उतारने वाली यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर रिलीज़ की जा रही यह फिल्म अपने विषय और भव्यता के चलते पहले से ही बड़ी सिनेमैटिक इवेंट मानी जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts