इंदौर में सोमवार शाम एक बैंककर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना विजय नगर क्षेत्र में सिनर्जी अस्पताल के पास हुई। मृतक का नाम हेमंत ब्रह्मवंशी बताया गया है। वह एक को-ऑपरेटिव बैंक में काम करता था।
जानकारी के अनुसार हेमंत ने अपना मकान गिरवी रखकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करीब ढाई करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। वह पिछले डेढ़ साल से कर्ज की किश्त नहीं चुका पा रहा था।
किश्तें नहीं भरने पर सोमवार को बैंक की टीम मकान खाली कराने के लिए पहुंची थी। टीम मकान की पहली मंजिल पर कागजी कार्रवाई कर रही थी।
इसी दौरान हेमंत ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।