Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आईसीसी रैंकिंग: बल्लेबाजों में भारतीय ODI कप्तान मिताली राज शीर्ष पर, टॉप-10 में दो इंडियन प्लेयर; देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने मंगलवार को महिलाओं की वन-डे रैंकिंग जारी की। इसके मुताबिक बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंडियन कैप्टन मिताली राज टॉप पर हैं। 762 रेटिंग के साथ उनकी बादशाहत कायम है। वहीं इस रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की ओपनर लिजेल ली को एक पायदान का लाभ हुआ है और वह मिताली के साथ ही संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज हैं। हाल ही में ली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 91 रन की नाबाद पारी खेली थी, जिसका फायदा उन्हें इस रैंकिग में हुआ है। जून 2018 के बाद ली ने पहली बार शीर्ष स्थान हासिल की हैं। रैंकिग में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली (756 रेटिंग) हैं। मिताली के अलावा टॉप 10 में केवल एक भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना हैं। मंधाना को रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 701 रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग

वहीं बात की जाए गेंदबाजी रैंकिंग की तो झूलन गोस्वामी 694 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर जबकि पूनम यादव 9वें स्थान पर बरकरार हैं। वहीं बात की जाए ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में तो ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 418 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, भारत की दीप्ति शर्मा 331 रेटिंग के साथ 5वें स्थान पर बनी हुई हैं।

टी-20 रैंकिंग

टी-20 रैंकिंग में भारत की शेफाली वर्मा 759 रेटिंग के साथ टॉप पर बनी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी (744) दूसरे और भारतीय टीम की टी-20 उप कप्तान मंधाना (716) तीसरे स्थान पर हैं। टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति शर्मा (6वें) और पूनम यादव (8वें) की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है। दीप्ति आलराउंडरों की सूची में भी 4 स्थान पर कायम हैं। टी-20 गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड की सारा ग्लेन एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts