PlayBreaking News

कोई रोया तो कोई करता रहा प्रार्थना...हवा में 4 घंटे तक चक्कर लगाता रहा विमान, हैदराबाद-हुबली फ्लाइट बेंगलुरु डायवर्ट

हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 फ्लाइट खराब मौसम के कारण बेंगलुरु डायवर्ट की गई। विमान करीब तीन घंटे हवा में रहा, जिससे यात्रियों में डर फैल गया। कई यात्री घबरा गए, रोने लगे और सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना करते नजर आए।
Follow on Google News
हवा में 4 घंटे तक चक्कर लगाता रहा विमान, हैदराबाद-हुबली फ्लाइट बेंगलुरु डायवर्ट

बेंगलुरु। सोचिए, आप विमान में सफर कर रहे हों और अचानक बीच हवा में तकनीकी खराबी आ जाए तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही डरावना अनुभव Fly91 की एक फ्लाइट में सवार यात्रियों ने किया। हैदराबाद से हुबली जा रही इस फ्लाइट में अचानक आई तकनीकी समस्या और खराब मौसम के कारण विमान करीब चार घंटे तक हवा में ही फंसा रहा। इस दौरान यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया कोई रोने लगा, तो कोई भगवान से प्रार्थना करता नजर आया। आखिरकार, सभी की सांसें तब लौटीं जब विमान को सुरक्षित रूप से बेंगलुरु में उतारा गया।

फ्लाइट में क्या हुआ?

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3 बजे Fly91 एयरलाइंस की फ्लाइट IC3401 हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हुबली के लिए रवाना हुई थी। इसे शाम करीब 4:30 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचना था, लेकिन जैसे ही विमान हुबली के पास पहुंचा, तकनीकी खराबी और खराब मौसम ने हालात बदल दिए। पायलटों को तत्काल लैंडिंग रोकनी पड़ी और विमान को हवा में ही रखना पड़ा ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

आसमान में चक्कर लगाता रहा प्लेन 

करीब 3 से 4 घंटे तक विमान मुंडगोड, दावणगेरे और शिवमोग्गा जैसे इलाकों के ऊपर चक्कर लगाता रहा। इस दौरान विमान के अंदर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। कई यात्री डर के कारण रोने लगे, कुछ लोग प्रार्थना करने लगे और कई लोग घबराहट में चिल्लाने लगे। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें यात्रियों का डर साफ देखा जा सकता है।

बेंगलुरु में हुई सुरक्षित लैंडिंग

लगातार कोशिशों और हालात का आकलन करने के बाद पायलट ने फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट करने का फैसला लिया। शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच विमान को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। इस दौरान विमान में सवार सभी 22 यात्री सुरक्षित रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Breaking News

तकनीकी खराबी या खराब मौसम?

इस घटना को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तकनीकी खराबी को वजह बताया गया, जबकि कुछ में खराब मौसम को कारण माना गया है। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि, खराब मौसम के कारण फ्लाइट को डायवर्ट करना एक सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है और पायलट परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा फैसला लेते हैं।

यह भी पढ़ें: आखिर वजह क्या? PM मोदी ने जेब से निकाले कई नोट, लेकिन दुकानदार को दिए सिर्फ 10 रुपए

परिजनों का गुस्सा, एयरलाइंस पर सवाल

इस घटना के बाद यात्रियों के परिजनों ने Fly91 एयरलाइंस पर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि उन्हें समय पर कोई सही जानकारी या अपडेट नहीं दिया गया, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई। कई लोगों ने एयरलाइंस की कम्युनिकेशन व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts