PlayBreaking News

'सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, कानूनी लड़ाई लड़ेंगे'...वकील बोले- साजिश के तहत फंसाया जा रहा

पटना के खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टीट्यूट में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग मामले में खान सर के सरेंडर की खबरों को उनके वकील ने खारिज कर दिया है। वकील का कहना है कि खान सर आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और अग्रिम जमानत लेंगे। मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज है।
Follow on Google News
वकील बोले- साजिश के तहत फंसाया जा रहा

पटना। खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टीट्यूट में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले में खान सर (फैसल खान) के सरेंडर करने की खबरों को उनके वकील ने खारिज कर दिया है। खान सर के कानूनी सलाहकार और अधिवक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि फैसल खान आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखेंगे।

वकील बोले- सरेंडर का सवाल ही नहीं

मीडिया से बातचीत में अधिवक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि खान सर कोर्ट में सरेंडर करने नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फैसल खान आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख करेंगे।

खान सर पर दर्ज हुई FIR

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द पूछताछ भी कर सकती है।

वकील ने बताया साजिश

खान सर के वकील का दावा है कि उनके मुवक्किल को जानबूझकर इस मामले में फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि 2 जून को खान सर के स्टाफ ने एक अन्य कोचिंग संस्थान के निदेशक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसी के जवाब में बदले की भावना से खान सर का नाम इस मामले में जोड़ा गया है।

Khan Sir

गार्ड्स ने आत्मरक्षा में चलाई थी गोली

वायरल वीडियो में दिखाई गई फायरिंग पर सफाई देते हुए वकील ने कहा कि कोचिंग संस्थान पर हमला और तोड़फोड़ होने के दौरान वहां मौजूद गार्ड्स ने सुरक्षा के लिए हवा में गोलियां चलाई थीं। उन्होंने दावा किया कि इस फायरिंग में किसी को चोट नहीं लगी थी।

क्या है पूरा मामला?

2 जून की रात करीब 15-20 लोगों का एक समूह पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टीट्यूट पहुंचा था। आरोप है कि उन्होंने संस्थान में तोड़फोड़ और पथराव किया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें कोचिंग के दो गार्ड हवाई फायरिंग करते दिखाई दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों गार्डों को हिरासत में ले लिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मा ने पुष्टि की थी कि इस मामले में फैसल खान उर्फ खान सर को नामजद करते हुए FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया था कि पुलिस जल्द ही खान सर से पूछताछ करेगी।

कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ा विवाद

घटना के बाद पटना के कोचिंग जगत में भी विवाद बढ़ गया है। खान सर ने आरोप लगाया था कि इस हमले के पीछे उनके प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान के लोगों का हाथ है। वहीं दूसरी ओर, प्रतिद्वंद्वी संस्थान के प्रतिनिधियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि यह पूरा मामला खुद खान सर द्वारा प्रायोजित कराया गया हो सकता है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts