राज्यसभा चुनाव:भाजपा से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, 18 जून को मतदान

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भाजपा से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, 18 जून को मतदान

भोपाल। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। नामांकन से पहले विधायकों की बैठक कर रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं नेताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद भी लिया।

नामांकन से पहले हुई रणनीतिक बैठक

भाजपा प्रदेश कार्यालय में नामांकन से पहले पार्टी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और दोनों प्रत्याशी मौजूद रहे। नेताओं ने चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और मतदान प्रक्रिया को लेकर चर्चा की। बैठक में पार्टी की मजबूती और एकजुटता का संदेश देने पर भी जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्रों को झटका: 10वीं-12वीं परीक्षा फीस बढ़ी, नए सत्र से पढ़ाई का बढ़ेगा खर्च

मंदिर में पूजा के बाद विधानसभा पहुंचे नेता

बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उम्मीदवार भाजपा कार्यालय परिसर स्थित शिव और हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां सभी नेताओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जीत की कामना की। इसके बाद 15 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ सभी नेता विधानसभा के लिए रवाना हुए। नामांकन के दौरान पार्टी नेताओं की सक्रिय मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।

ये भी पढ़ें: CG NEWS नितिन नबीन की नई टीम में लक्ष्मी वर्मा बन सकती हैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के 4 नेताओं के नाम चर्चा में

सीएम डॉ. मोहन यादव रहे मौजूद 

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और एकजुटता पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए दोनों उम्मीदवारों का नामांकन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दाखिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे भाजपा की सामूहिक कार्यशैली और मजबूत संगठन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। 

Twitter Post

भूपेंद्र सिंह ने जताया जीत का भरोसा

नामांकन प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष के बाहर भाजपा के वरिष्ठ विधायक एकजुट नजर आए। इसी दौरान पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने पार्टी की स्थिति को मजबूत बताते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत और समर्थन मौजूद है। उनका दावा था कि यदि पार्टी तीसरा उम्मीदवार भी उतारती है, तब भी जीत सुनिश्चित रहेगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts