MP News :पोर्न स्टार बनने की सनक में पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल

रीवा में पोर्न स्टार बनना चाह रहे एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडिया बनाकर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पोर्न स्टार बनने की सनक में पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रीवा। पोर्न स्टार बनने की सनक में रीवा के एक युवक ने अपनी पत्नी की जिंदगी बर्बाद कर दी। उसने पत्नी का 13 मिनट 14 सेकंड का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर समान थाना पुलिस ने पति पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उसकी लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम मुंबई रवाना हो चुकी है।

    पोर्न साइट्स देखने का आदी था

    पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था और उन वीडियो के किरदारों को अपना 'आइडल' मानता था। उसकी चाहत थी कि लोग उसे पहचानें और वह 'पॉपुलर' हो जाए। इसी भ्रम में उसने पत्नी की निजी जिंदगी को तमाशा बना दिया।  वीडियो वायरल हुआ और पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि उसने यह जानबूझकर किया है और पछतावा नहीं है। हालांकि इसके बाद वह फरार हो गया है।

    पत्नी बोली- इंसान नहीं दरिंदा है

    वीडियो सामने आने के बाद सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रही पीड़िता ने कहा, 'उसने मुझे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। मेरी जिंदगी तबाह कर दी। वह इंसान नहीं, दरिंदा है।' पीड़िता के भाई ने भी गंभीर आरोप लगाए कि आरोपी शुरुआत से ही दहेज को लेकर दबाव बनाता था। शादी से पहले 3 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें से 2 लाख दिए गए थे, लेकिन शेष रकम न मिलने की नाराजगी में वह लगातार बहन को प्रताड़ित करता रहा।

    पुलिस ने कहा-जल्द गिरफ्तार करेंगे

    इस संबंध में समान थाने के प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि  आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम मुंबई रवाना हो चुकी है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts