Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'हम प्याले' ने हिस्ट्रीशीटर का गला रेता, जानें कब और कहां हुई वारदात

'हम प्याले' ने हिस्ट्रीशीटर का गला रेता, जानें कब और कहां हुई वारदात
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में हम प्याले ने ही अपने हिस्ट्रीशीटर दोस्त का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। ये घटना हजीरा थाना इलाके की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें- Corona Returns : सांसद नकुलनाथ एक बार फिर कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी ये जानकारी

क्या है पूरा मामला ?

हजीरा थाना क्षेत्र के रसूलाबाद में रहने वाला बृजकिशोर कोली उर्फ गूंगा बीती रात अपने दोस्त लल्ला उर्फ सौरभ कुशवाह और अन्य लोगों के साथ रसूलाबाद कलारी के पास जुआ खेल रहा था। जिसमें गूंगा से लल्ला कुछ पैसे जीत गया। जब लल्ला ने उससे जीते हुए पैसे मांगे तो गूंगा ने गाली-गलौज करते हुए उसे पैसे देने से इंकार कर दिया। ये भी पढ़ें- फिल्म ‘सेल्फी’ की शूटिंग के लिए भोपाल में हैं अक्षय कुमार, सीएम ने मुलाकात के बाद कही ये बात… जिसके बाद लल्ला गुस्से में वहां से उठकर चला गया और थोड़ी देर बाद धारदार पेपर कटर लेकर आया। जिससे गूंगा की गर्दन पर वार कर दिया। बता दें कि पेपर कटर से वार करने पर गूंगा की गर्दन में गहरा घाव हो गया, और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें- Indore : अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

क्षेत्र में सनसनी फैली

इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें- खरगोन हिंसा पर कालीचरण महाराज का बड़ा बयान, बोले- जब तक हर प्रांत में कट्टर हिंदूवादी राजा का शासन नहीं होगा, तब तक….
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts