Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फिल्म 'सेल्फी' की शूटिंग के लिए भोपाल में हैं अक्षय कुमार, सीएम ने मुलाकात के बाद कही ये बात...

फिल्म 'सेल्फी' की शूटिंग के लिए भोपाल में हैं अक्षय कुमार, सीएम ने मुलाकात के बाद कही ये बात...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों फिल्म ‘सेल्फी’ की शूटिंग चल रही है। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शूटिंग के लिए भोपाल आए हुए हैं। गुरुवार को अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

सीएम आवास पर की मुलाकात

अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम शिवराज ने अक्षय कुमार से कहा कि प्रमुख सामाजिक विषयों पर आपकी फिल्मों ने जागरूकता का संदेश दिया है।

अक्षय कुमार ने किया पौधारोपण

भोपाल के स्मार्ट पार्क में सीएम शिवराज ने अभिनेता अक्षय कुमार और जैन इंजीनियर्स सोसायटी के साथियों के साथ गुलमोहर और अर्जुन का पौधा लगाया। इस दौरान सीएम ने कहा कि पौधरोपण जैसा पुनीत कार्य हम सबका सामाजिक कर्तव्य है। अक्षय कुमार के सहयोग से युवाओं को पौधरोपण के लिए अवश्य प्रेरणा मिलेगी।

Selfiee में साथ दिखेंगे अक्षय और इमरान

फिल्म सेल्फी में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी एक साथ दिखेंगे। सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर डांस करते और सेल्फी लेते नजर आए। https://www.instagram.com/tv/CYn5kBNhmm_/?utm_source=ig_web_copy_link ये भी पढ़ें- फिल्म ‘Selfiee’ की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे अक्षय कुमार, गृह मंत्री से की मुलाकात
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts