PlayBreaking News

17 साल की लड़की से 55 साल का ट्यूटर 9 महीने से रेप कर रहा था, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था

आरोपी कोचिंग सेंटर में छात्रा के साथ अश्लील हरकतें भी करता था, पीड़िता ने केस दर्ज कराया
Follow on Google News
होशंगाबाद। जिले में गुरु-शिष्य को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कोचिंग सेंटर में 17 साल की गर्ल्स स्टूडेंट से 55 साल का ट्यूटर 9 महीने से रेप कर रहा था। आरोपी ने लड़की को नशीला पदार्थ मिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया था। इसी को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। एक दिन पहले भी लड़की से रेप किया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने घरवालों को बता दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोचिंग सेंटर भी सील कर दिया है। देहात थाना पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की 11वीं में पढ़ती है। वह पिछले एक साल से हाउसिंग बोर्ड स्थित काशिव सर एकेडमी में पढ़ने जाती थी। जनवरी 2021 में आरोपी टीचर यूके काशिव ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। लड़की बेहोश हो गई तो उसका अश्लील वीडियो बना लिया और रेप किया। छात्रा को धमकी दी कि किसी को बताया तो मां की हत्या करवा देगा। कोरोनाकाल में लड़की ने कोचिंग जाना बंद कर दिया। [caption id="attachment_5136" align="alignnone" width="300"] आरोपी कोचिंग संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।[/caption]

आरोपी ट्यूटर भूतपूर्व सैनिक, लड़की का पेट दर्द होने पर पता चला

जब भी मौका मिलता, आरोपी अश्लील हरकतें करता था। 22 सितंबर को लड़की स्कूल जा रही थी तो कोचिंग संचालक यूके काशिव ने रोक लिया और कोचिंग के अंदर ले गया। वहां फिर से रेप किया। घटना के बाद छात्रा स्कूल पहुंची। वहां उसके पेट में दर्द होने लगा तो वह रोने लगी। स्कूल स्टाफ ने पूछा तो लड़की ने सारा घटनाक्रम बताया। मौके पर पुलिस और परिजन को बुलाया गया। इसके बाद मामला सामने आ सका। आरोपी यूके काशिव भूतपूर्व सैनिक है।
सुबह 10 बजे सूचना मिली थी। पुलिस टीम कोचिंग सेंटर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया और करीब डेढ़ घंटे तक साक्ष्य जुटाए। अब कोचिंग को सील कर दिया है। आरोपी यूके काशिव को हिरासत में ले लिया है।- देहात थाना पुलिस
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts