Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव!दो जहाजों पर मिसाइल हमले का दावा, अमेरिका ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। ओमान के पास एक तेल टैंकर में आग लगने की खबर सामने आई है। अमेरिका ने इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ बताया है। घटना ऐसे समय हुई है जब दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की कोशिशें जारी थीं।
Follow on Google News
दो जहाजों पर मिसाइल हमले का दावा, अमेरिका ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार
होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय तनाव।

तेहरान। होर्मुज स्ट्रेट में सोमवार रात दो जहाजों पर हमले की खबर के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO के अनुसार ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई। वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि ईरान की सेना ने दो व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाया।

ओमान के पास टैंकर पर हुआ हमला

ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO ने बताया कि ओमान के लिमाह इलाके के पास दक्षिण दिशा में जा रहे एक तेल टैंकर पर हमला हुआ। जहाज के बाईं ओर किसी वस्तु के टकराने के बाद उसमें आग लग गई। हालांकि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं और समुद्र में किसी बड़े पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप

Strait of Hormuz में दो व्यापारिक जहाजों पर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से मिसाइलें दागी गईं। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि दोनों जहाजों को नुकसान पहुंचा है लेकिन किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। इस मामले पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: श्रीलंका की जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प : 25 की मौत, करीब 100 घायल; सेना बुलाई गई

हमले के बाद फिर गहराया तनाव

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें चल रही हैं। दोनों देशों के बीच कुछ समय के लिए हमले रोकने को लेकर समझ बनी थी लेकिन होर्मुज स्ट्रेट की घटना ने हालात फिर बिगाड़ दिए हैं। अमेरिका अब ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर विचार कर सकता है।

दुनिया के लिए बेहद अहम है होर्मुज स्ट्रेट

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में शामिल है। यहां से हर दिन बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की सप्लाई होती है। वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए यह मार्ग बेहद अहम माना जाता है। इस इलाके में किसी भी तरह की अस्थिरता का सीधा असर तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है।

खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच हुई घटना

यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब ईरान अपने पूर्व सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कर रहा है। उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी बीच होर्मुज स्ट्रेट में हुए हमले ने राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: चीन में मौसम ने मचाई तबाही: तेज तूफान-बारिश से बिगड़े हालात, 8 की मौत, अब आएगा सुपर टाइफून?

समुद्री आवाजाही को लेकर जारी विवाद

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अमेरिका चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय जहाज इस मार्ग से बिना किसी रोक-टोक के गुजर सकें। वहीं ईरान ने अपने समुद्री क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

Latest Posts