PlayBreaking News

गृह मंत्री ने कहा- MP में चाइनीज मांझा बेचना प्रतिबंधित; Amazon और Flipkart बिक्री सूची से हटा लें, बैरसिया गौशाला घटना पर दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Follow on Google News
भोपाल। मप्र गृह मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने आज चाइनीज मांझे बिक्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि मध्‍य प्रदेश में चाइनीज मांझा बेचना प्रतिबंधित है। साथ ही बैरसिया गौशाला में गायों की मौत को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए है। ये भी पढ़ें: CM शिवराज घायल: लोहे की रॉड से लगी चोट, उत्तराखंड का दौरा रद्द, जानें कारण

मध्‍य प्रदेश में चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है

गृह मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि चाइनीज मांझा बेचना मध्‍य प्रदेश में प्रतिबंधित है। सुनने में आया है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट पर अभी भी चायनीज मांझा बेचा जा रहा है।मेरा इन दोनों कंपनियों (अमेजन और फ्लिपकार्ट) से अनुरोध है कि वे तुरंत चाइनीज मांझे को अपनी बिक्री सूची से हटा लें। ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा ने दिए अमेजन पर FIR के आदेश, बोले- राष्ट्र का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, गणतंत्र दिवस पर इतने कैदियों की सजा होगी माफ

गौशाला संचालक पर FIR दर्ज

गृह मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने बैरसिया में गायों की मौत लेकर कहा कि बैरसिया में निजी गौशाला में गायों की मौत का मामला दुखद है। मैंने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। गौशाला संचालक पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश सरकार अब इस गौशाला का संचालन अपने हाथों में लेकर गायों की समुचित देखभाल करेगी। ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान: बोले- दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को खत्म करने की ले रखी सुपारी, CM शिवराज से मुलाकात पर कही ये बात

स्कूल खोलने पर सीएम लेंगे फैसला

आज मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है। स्कूल खोलने को लेकर आज सीएम शिवराज सिंह चौहान चर्चा करेंगे, उसके बाद फैसला किया जाएगा। वहीं इससे पहले कहा था कि फिलहाल 31 जनवरी तक स्कूल बंद है, लेकिन इस पर आगे निर्णय लिया जाएगा। ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने शाहगंज में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, बोले- साल में एक दिन मनाएंगे अपने गांव का जन्मदिन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts