Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खरगोन हिंसा पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कही ये बात

खरगोन हिंसा पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कही ये बात
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बुधवार को खरगोन हिंसा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि खरगोन का कोई भी गुनहगार कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा। वीडियो फुटेज की मदद से दंगाइयों की पहचान की जा रही है।

अब तक 154 लोग गिरफ्तार

गृह मंत्री ने बताया कि वीडियो फुटेज की मदद से अब तक 154 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दो आरोपियों मोहसिन और नवाज पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। आगे उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। ये भी पढ़ें- Corona Virus : MP में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, इस शहर में सबसे ज्यादा नए केस मिले

SP पर गोली चलाने वाले की हुई पहचान

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पत्थर फेंकने वाले तेजू नाम के आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वो वीडियो में पथराव करते साफ दिखाई दे रहा है। वहीं खरगोन एसपी पर गोली चलाने वाले की भी पहचान हो गई है। उसका नाम वसीम है।

‘समाज के दुश्मनों का कोई धर्म नहीं होता’

गृह मंत्री ने कहा कि जो लोग समाज में शांति भंग करते हैं, वो समाज के दुश्मन है। उन लोगों को किसी जाति से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्हें दंगाई ही कहना चाहिए। अतिक्रमण करने वाले हो, दंगाई हो, उनके साथ वही सलूक होना चाहिए, जो हो रहा है। ये भी पढ़ें- गृह मंत्री ने कमलनाथ पर कसा तंज, बोले- भजन की उम्र में गजल ठीक नहीं
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts