Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान- MP में हिजाब को लेकर कोई विवाद नहीं

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान- MP में हिजाब को लेकर कोई विवाद नहीं
मध्यप्रदेश में हिजाब पर बैन को लेकर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हिजाब को लेकर कोई विवाद नहीं है। हिजाब को ‌लेकर कोई भी प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है, इसलिए कोई भ्रम की स्थिति नहीं रहे। कर्नाटक में भी यह पूरा मामला हाईकोर्ट में लंबित है। https://twitter.com/drnarottammisra/status/1491292154056298496?s=20&t=KbIm0lsr0TeJ0Yd4UMjvqA

स्कूल शिक्षा मंत्री ने क्या कहा ?

प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंगलवार को कहा कि हम अनुशासन को प्राथमिकता देंगे, इसलिए स्कूलों में सभी विद्यार्थियों का एक ड्रेस कोड होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूल ड्रेस के अनुसार ही बच्चों को ड्रेस पहनना होगा। प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों के लिए ड्रेस कोड पर हम काम कर रहे हैं। सभी विद्यार्थियों में समानता का भाव रहे, अनुशासन रहे और स्कूल की एक अलग पहचान बने। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts