ऑस्कर 2026 दौड़ में भारत की ‘होमबाउंड’:71 देशों को पछाड़कर टॉप-15 में शामिल

भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक पल, पूरे 24 साल के लंबे इंतजार के बाद करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर 2026 की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में टॉप-15 में शॉर्टलिस्ट किया गया है। 86 देशों की फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर के बाद‘होमबाउंड’ ने 71 देशों को पीछे छोड़ते हुए भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है।
71 देशों को पछाड़कर टॉप-15 में शामिल
credit:- social media
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारतीय सिनेमा के लिए यह ऐतिहासिक पल है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में टॉप-15 में जगह मिली है। 86 देशों की फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में ‘होमबाउंड’ ने 71 देशों को पीछे छोड़ते हुए भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। यह खास इसलिए भी है क्योंकि भारत को आखिरी बार 24 साल पहले ऑस्कर नॉमिनेशन ‘लगान’, ‘सलाम बॉम्बे’ और ‘अर्थ’ के जरिए मिला था। ऐसे में 24 साल बाद एक बार फिर उम्मीद जगी है कि क्या इस बार भारत का लंबा इंतजार खत्म होगा?

    नीरज घेवान की कहानी ने जीता दिल

    ‘होमबाउंड’ का निर्देशन नीरज घेवान ने किया है, जो अपनी गहरी और मानवीय कहानियों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में उन्होंने संघर्ष, सपनों और रिश्तों को बेहद सादगी और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा है। कहानी दर्शकों को सिर्फ देखने नहीं, बल्कि महसूस करने पर मजबूर करती है। होमबाउंड के किरदार आम हैं, लेकिन उनके सपने बड़े हैं। 
    फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। कहानी दो युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका सपना पुलिस फोर्स में शामिल होकर एक बेहतर जिंदगी जीने का है। लेकिन जैसे-जैसे वे अपने लक्ष्य के करीब पहुंचते हैं, हालात और मुश्किल होते जाते हैं।

    Uploaded media

    फिल्ममेकर करण जौहर हुए भावुक

    इस बड़ी कामयाबी के बाद करण जौहर की खुशी साफ नजर आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, हमारा चुनाव हो गया है। ‘होमबाउंड’ की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। दुनिया भर से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं। करण जौहर के लिए यह सिर्फ एक प्रोड्यूसर की जीत नहीं, बल्कि वर्षों से देखे गए एक सपने के पूरा होने जैसा है।

    Uploaded media

    ग्लोबल फिल्मों से कड़ा मुकाबला

    बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में ‘होमबाउंड’ को 14 अन्य इंटरनेशनल फिल्मों से टक्कर मिल रही है। इनमें अर्जेंटीना की ‘बेलेन’, फ्रांस की ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’, जर्मनी की ‘साउंड ऑफ फॉलिंग’ और साउथ कोरिया की ‘नो अदर चॉइस’ जैसी मजबूत फिल्में शामिल हैं। अब ऑस्कर वोटर्स को इन सभी 15 फिल्मों को देखना होगा, जिसके बाद अगले दौर के लिए सिर्फ 5 फिल्मों का चयन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: विद्युत जामवाल का हॉलीवुड डेब्यू: गंजे लुक में योगी धालसिम का डरावना अवतार, टीजर रिवील

    कान्स फेस्टिवल से ऑस्कर तक

    ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे जबरदस्त सराहना मिली। इसके बाद यह भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में ऑस्कर के लिए भेजी गई। 26 सितंबर 2025 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब यह नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है, जिससे फैंस घर बैठे भी देख सकते हैं। ये भी पढ़ें: नम आंखों के पीछे क्या है राज? विराट-अनुष्का ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात

    22 जनवरी पर टिकी निगाहें

    अब सबकी नजरें 22 जनवरी 2026 पर टिकी हैं, जब टॉप-15 में से सिर्फ 5 फिल्मों को अगले राउंड के लिए चुना जाएगा। इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स की मेजबानी कॉमेडियन Conan O’Brien करेंगे। अब सवाल सिर्फ एक है- क्या इस बार ऑस्कर की ट्रॉफी भारत आएगी?

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts