PlayBreaking News

ग्वालियर में नाथूराम जयंती मनाई :हिंदू महासभा ने गोडसे की आरती उतारी, हर शहर में मूर्ति लगाने की मांग

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की जयंती पर ग्वालियर में हिंदू महासभा ने जय-जयकार की। महासभा के सदस्यों ने गोडसे की आरती उतारी और रैली निकाली। उन्होंने हर शहर में गोडसे की प्रतिमा लगाने की मांग भी की।
Follow on Google News
हिंदू महासभा ने गोडसे की आरती उतारी, हर शहर में मूर्ति लगाने की मांग

ग्वालियर। हिंदू महासभा ने द्वारा मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की न केवल 116 वीं जयंती मनाई गई, बल्कि महिमा मंडन करते हुए गोडसे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर आरती की और राममंदिर से लेकर दौलतगंज तक रैली भी निकाली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान गोडसे के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।

केंद्र और राज्य सरकार से मूर्ति लगवाने पहल की अपील

हिंदू महासभा के पदाधिकारी पवन गुप्ता ने मांग की कि देशभर के प्रमुख चौराहों पर अन्य क्रांतिकारियों की तरह नाथूराम गोडसे की प्रतिमा को भी स्थापित किया जाए। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से पहल करने की अपील भी की गई। हिंदू महासभा की मांग एक बार फिर से विवाद खड़ा कर दिया, क्योंकि राष्ट्रपिता के हत्यारे का महिमा मंडन से एक बार फिर से शहर को चर्चाओं में ला दिया है और राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। गांधी के हत्यारे के यह प्रेमी न केवल गोडसे से इतने प्रेरित हो गए कि इन्होंने दौलतगंज में हिंदू महासभा के ऑफिस में नाथूराम गोडसे का मंदिर भी बनाया है।

ये भी पढ़ें: एमपी में 20 मई को मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल: ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध, देशभर की 8 लाख दुकानें रहेंगी बंद

कार्यक्रम में विवादित बयान, पुलिस रही सतर्क

कार्यक्रम के दौरान हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन ने मीडिया से चर्चा में विवादित बयान देते हुए कहा कि नाथूराम गोडसे ने गांधीजी का वध किया था और भविष्य में उनकी मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। बयान के बाद माहौल संवेदनशील होने की आशंका को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस पहले से अलर्ट मोड पर रही। कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

2017 से थाने के मालखाने में रखी है मूर्ति

गौरतलब है कि 15 नवंबर 2017 को नाथूराम गोडसे की पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा ने दौलतगंज स्थित कार्यालय में बिना अनुमति गोडसे की मूर्ति स्थापित की थी। उस समय कांग्रेस ने इसका विरोध जताया था, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मूर्ति को जब्त कर लिया था। तब से यह मूर्ति कोतवाली थाना के मालखाने में पुलिस निगरानी में रखी हुई है।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case : ट्विशा के पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, पुलिस की टीमें कर रहीं तलाश

देश के हर राज्य में गोडसे की मूर्ति लगे : भारद्वाज

9 साल से हम गोडसे की प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे है, लेकिन न्यायालय इस मामले में कोई फैसला नहीं दे रहा है। हमारे साथियों की मांग है कि केवल मप्र में ही नहीं बल्कि देश के हर प्रदेश में गोडसे की प्रतिमा लगनी चाहिए।

जयवीर भारद्वाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हिंदू महासभा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts