Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिहोरा में तेज रफ्तार कार ट्राले से टकराई, महाराष्ट्र के संत त्यागी महाराज सहित 2 की मौत

सिहोरा में तेज रफ्तार कार ट्राले से टकराई, महाराष्ट्र के संत त्यागी महाराज सहित 2 की मौत
जबलपुर शहर के सिहोरा में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के धनगवा गांव के पास तेज रफ्तार कार ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में महाराष्ट्र के संत त्यागी महाराज सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हालांकि घटना के बाद मौके पर सिहोरा पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1492015154929680384?s=20&t=i_eQIDysLRd2XD9X6_PSJw

हादसे का कारण ?

घटना की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। बता दें कि कार चालक को सड़क पर चल रहा ट्राला साफ नजर नहीं आया, जिसके चलते ये दुर्घटना हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। [caption id="attachment_19083" align="aligncenter" width="730"] नेशनल हाईवे 30 पर हुआ हादसा[/caption]

छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र जा रहे थे संत त्यागी महाराज

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के संत त्यागी महाराज छत्तीसगढ़ में संत के दर्शन करने गए थे। शुक्रवार सुबह वे वापस 6 से 7 अनुयायी के साथ अपनी कार में सवार होकर वापस महाराष्ट्र जा रहे थे। तभी सिहोरा थाना के धनगवा गांव के पास ट्राला से उनकी कार टकरा गई। इस घटना में संत त्यागी महाराज जी और बलिराम नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। [caption id="attachment_19085" align="aligncenter" width="1000"] सिहोरा पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है।[/caption] जबलपुर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts