Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Heeramandi New Song : भंसाली की 'हीरामंडी' का 'तिलस्मी बाहें' गाना हुआ रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा की अदाओं ने फैंस को किया दीवाना; जानें कब रिलीज होगी सीरीज

Heeramandi New Song : भंसाली की 'हीरामंडी' का 'तिलस्मी बाहें' गाना हुआ रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा की अदाओं ने फैंस को किया दीवाना; जानें कब रिलीज होगी सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क। संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले 'हीरामंडी' का पहला गाना 'सकल बन' मेकर्स ने रिलीज किया था, जिसे लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पहले गाने का क्रेज देखकर अब 'हीरामंडी' के मेकर्स ने सीरीज का दूसरा गाना 'तिलस्मी बाहें' रिलीज कर दिया है। इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा नेवरसीन अवतार में नजर आ रही हैं।

नशे में धुत दिखी सोनाक्षी सिन्हा

पूरे गाने में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऊपर से नजरें नहीं हटने दी हैं। गाने में एक्ट्रेस अपनी तरफ अट्रैक्ट करने वाले किरदार के रूप में दिखाई गईं हैं। इस गाने में सोनाक्षी गोल्डन साड़ी, गले में हीरों का हार और बालों को कर्ल करके बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहीं हैं। साथ ही वह हाथ में जाम और सिगरेट पकड़े महफिल जमा रहीं हैं। sonashi sinha heenamdi song

नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे ‘हीरा मंडी’

भंसाली ने ‘हीरामंडी’ के लिए नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, कब होगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट

इसे भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जा रहा है, जिसे वे पिछले 12 सालों से पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में प्यार, धोखा, उत्तराधिकार और राजनीति के हर पहलू को दिखाया जाएगा। भंसाली इसे अपने अब तक के करियर का मील का पत्थर मानते हैं।

सीरीज के बारे में

'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ब्रिटिश राज के खिलाफ इंडियन फ्रीडम मूवमेंट के दौरान लाहौर के हीरामंडी के रेड-लाइट इलाके में तवायफों की जिंदगी की कहानी है। यह एक रियल लाइफ बेस्ड सीरीज है। सीरीज में स्टारकास्ट की एक लंबी लिस्ट शामिल है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सेहगल, फरीदा जलाल जैसी एक्ट्रेसेस सीरीज में दिखाई देंगी। बता दें कि 7 एपिसोड वाली इस वेब सीरिज का भंसाली केवल पहला एपिसोड डायरेक्ट करेंगे और बाकी 6 एपिसोड को विभु पुरी डायरेक्ट करेंगे। इसकी स्टोरी भारत पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान वेश्याओं और उनके पैसे वाले ग्राहकों की लाइफ पर बेस्ड है। विभु ने भंसाली को फिल्म सावरियां में असिस्ट किया था और फिल्म गुजारिश के डायलॉग्स लिखने में मदद की थी। ये भी पढ़ें - Ajay Devgn Birthday : ‘मैं हीरो बनूंगा…’ कहने पर दोस्तों ने उड़ाया मजाक, बदमाशी करने पर 2 बार जेल गए; जानें कैसे चमकी बॉलीवुड के सिंघम की किस्मत
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts