Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फाइनल से पहले सैंटनर!भारतीयों का दिल तोड़ना पड़े तो कोई दिक्कत नहीं होगी, सूर्या की टीम मजबूत, लेकिन ट्रॉफी का दबाव फिर भी रहेगा

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी फाइनल को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड ने कई आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेले हैं, लेकिन टीम अब तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।
भारतीयों का दिल तोड़ना पड़े तो कोई दिक्कत नहीं होगी, सूर्या की टीम मजबूत, लेकिन ट्रॉफी का दबाव फिर भी रहेगा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी- 20 वर्ल्ड कप की खिताबी जंग और अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम जो कल आईसीसी को एक नया चैंपियन देगा। खिताब जीतने का दबाव, पहले मैच से लेकर यहां तक का सफर और भरोसा कि अबकी बार ट्रॉफी हमारी होगी। खिताबी भिड़ंत से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टीम के माहौल के बारे में जानकारी शेयर की है। 

    टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि टीम खिताबी मुकाबले को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के बीच सकारात्मक माहौल है और सभी इस बड़े मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं। सैंटनर का मानना है कि वर्ल्ड कप फाइनल एक अलग तरह का मैच होता है, जहां एक अच्छा प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट की तस्वीर बदल सकता है।

     फाइनल के लिए टीम एक्साइटेड- सैंटनर

    सैंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में कई मुश्किल परिस्थितियों से गुजरी है और उन अनुभवों से खिलाड़ियों ने काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबला किसी भी द्विपक्षीय सीरीज से बिल्कुल अलग होता है। टीम के सभी खिलाड़ी इस बड़े मैच के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं और जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

    अहमदाबाद की पिच पर रन बनने की उम्मीद

    न्यूजीलैंड कप्तान ने बताया कि उन्होंने अभी तक अहमदाबाद की पिच को करीब से नहीं देखा है, लेकिन यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगर पिच बल्लेबाजों के अनुकूल हुई तो मैच में बड़े स्कोर बन सकते हैं। ऐसे में गेंदबाजों के लिए रन गति को नियंत्रित करना बहुत अहम होगा।

    बुमराह की यॉर्कर और बॉउंसर्स बेहतरीन- सैंटनर

    सैंटनर ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस टूर्नामेंट में शानदार लय में हैं। बुमराह अब तक 10 विकेट ले चुके हैं और उनकी यॉर्कर और बाउंसर किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि बुमराह जैसे गेंदबाज बड़े मैचों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

    भारत के टॉप ऑर्डर को रोकना बड़ी चुनौती

    सैंटनर ने कहा कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी बहुत आक्रामक है और उनके बल्लेबाज शुरुआत से ही तेजी से रन बनाते हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए शुरुआती विकेट लेना बेहद जरूरी होगा। अगर भारत के टॉप ऑर्डर को जल्दी आउट कर दिया जाए, तो मैच का दबाव कम किया जा सकता है।

    वरुण चक्रवर्ती को बताया असरदार गेंदबाज

    भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर सैंटनर ने कहा कि वह बेहद प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। अगर पिच स्पिनरों के अनुकूल रही तो वह मैच में बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फ्लैट पिच पर गेंदबाजों को रन भी पड़ते हैं, लेकिन एक अच्छा स्पेल पूरे मैच की दिशा बदल सकता है।

    डेल स्टेन बोले- भारत मजबूत दावेदार

    दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी फाइनल को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड ने कई आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेले हैं, लेकिन टीम अब तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। स्टेन ने कहा कि वह चाहते हैं कि न्यूजीलैंड खिताब जीते, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत फाइनल का सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts