Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म :टॉफी का लालच देकर घर ले गया पड़ोसी, स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले किया

भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 41 वर्षीय आरोपी ने टॉफी का लालच देकर बच्ची को घर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की चीख सुनकर लोगों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
टॉफी का लालच देकर घर ले गया पड़ोसी, स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले किया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में एक आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोस में रहने वाला एक अधेड़ व्यक्ति बताया जा रहा है। उसने टॉफी दिलाने का लालच देकर बच्ची को अपने घर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

    घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

    पुलिस के मुताबिक, ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची स्कूली छात्रा है। शुक्रवार दोपहर वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 41 वर्षीय धर्मेंद्र उसे टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया।

    घर के अंदर वारदात को दिया अंजाम

    आरोप है कि घर के अंदर ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए और तुरंत मौके की ओर दौड़े।

    लोगों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा

    बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आरोपी के घर में घुस गए और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    मेडिकल जांच के बाद केस दर्ज

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

    आरोपी को कोर्ट में किया पेश

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts