दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट :तेज हुई बेहस, करीना बोलीं- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस जरूरी

स विवाद पर कई फिल्मी सितारे अपनी राय दे चुके हैं। कुछ कलाकारों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करना आम बात है। वहीं कई सेलेब्स दीपिका के फैसले का समर्थन करते हुए इसे काम और परिवार के बीच संतुलन की जरूरत से जोड़कर देख रहे हैं
Follow on Google News
तेज हुई बेहस, करीना बोलीं- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस जरूरी

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में इन दिनों दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग को लेकर चर्चा तेज है। अब इस मुद्दे पर करीना कपूर खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कलाकारों को अपनी जरूरत के हिसाब से काम की शर्तें तय करने की आजादी होनी चाहिए। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में परिवार और निजी जिंदगी के वर्क बैलेंस की मांग फिर मुद्दा बनती जा रही है।

बच्चों के साथ समय बिताना गलत नहीं

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में करीना कपूर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बहुत जरूरी है। अगर कोई अभिनेत्री अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए सीमित घंटे काम करना चाहती है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी शर्तें तभी सही होती हैं जब फिल्म शुरू होने से पहले ही प्रोड्यूसर्स और पूरी टीम को इसके बारे में स्पष्ट  बता दिया जाए।

‘द बकिंघम मर्डर्स’ के दौरान का शेयर किया किस्सा

करीना कपूर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी प्लानिंग करनी पड़ी थी। दो बच्चों की मां होने के कारण उन्हें कई बार बीच-बीच में घर जाना पड़ता था।

ऐसे में फिल्म की टीम ने शेड्यूल इस तरह से तय किया कि जब वह घर जाती थीं, तब बाकी कलाकारों के सीन शूट कर लिए जाते थे और लौटने के बाद वह अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर लेती थीं।

दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट की मांग से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने फिल्मों की शूटिंग के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की शर्त रखी थी। कहा जा रहा है कि इसी वजह से वह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर हो गईं। इस विवाद पर कई फिल्मी सितारे अपनी राय दे चुके हैं। कुछ कलाकारों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करना आम बात है। वहीं कई सेलेब्स दीपिका के फैसले का समर्थन करते हुए इसे काम और परिवार के बीच संतुलन की जरूरत से जोड़कर देख रहे हैं

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts