PlayBreaking News

Haryana News :जींद में रंग बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 महिलाओं की मौत; 15 से ज्यादा मजदूर झुलसे

हरियाणा के जींद जिले के सफीदों में होली के रंग बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 17 मजदूर झुलस गए। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। आरोप है कि मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा था। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
जींद में रंग बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 महिलाओं की मौत; 15 से ज्यादा मजदूर झुलसे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हरियाणा के जींद जिले में शनिवार को होली के गुलाल और रंग बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 17 मजदूर झुलस गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    यह घटना सफीदों की भाट कॉलोनी में स्थित एक फैक्ट्री की बताई जा रही है। आरोप है कि फैक्ट्री के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था, जिसके कारण आग लगने के बाद कई मजदूर बाहर नहीं निकल सके।

    फैक्ट्री में काम कर रहे थे करीब 30 मजदूर

    जानकारी के अनुसार, शनिवार को अन्य दिनों की तरह फैक्ट्री में करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक फैक्ट्री में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में लपटें पूरे परिसर में फैल गईं।

    आग और धुएं के कारण मजदूरों में भगदड़ मच गई। कई मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जबकि कुछ लोग ऊपर की मंजिल पर चले गए और कुछ अंदर के कमरों में छिप गए।

    छत से कूदकर बचाई जान

    बताया जा रहा है कि आग फैक्ट्री के प्रवेश द्वार के पास लगी थी, जिसका कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। आग फैलते ही अंदर मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया। कुछ मजदूर ऊपर की मंजिल पर चढ़ गए, जबकि कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी और बाहर मौजूद लोगों को मदद के लिए पुकारा।

    ये भी पढ़ें: भोपाल : नगर- निगम की गाड़ी ने अन्य ड्राइवर को मारी टक्कर, पैर कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    मेन गेट पर बाहर से लगा था ताला

    मजदूरों का आरोप है कि काम के दौरान फैक्ट्री के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया गया था। जब आग लगी तो मजदूर बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोल नहीं सके और कई लोग अंदर ही फंस गए। इस कारण कई मजदूर आग और धुएं में फंसकर गंभीर रूप से झुलस गए।

    स्थानीय युवाओं ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर फैक्ट्री के अंदर घुसकर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

    पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर दीवार तोड़कर अंदर जाने का रास्ता बनाया, जिससे फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमों ने राहत और बचाव कार्य संभाला।

    2 महिलाओं की मौके पर मौत, 3 ने बाद में तोड़ा दम

    हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से झुलसे कई लोगों को पानीपत के अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज के दौरान तीन और महिलाओं ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई।

    मृतकों में पूजा (वार्ड नंबर 13, सफीदों), उषा (आदर्श कॉलोनी, सफीदों), पिंकी (सिंघपुरा) और गुड्डी (सफीदों) की पहचान हो चुकी है, जबकि एक महिला की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

    कई मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

    हादसे के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में सफीदों निवासी रानी (45), जगबीर (40), पवन कुमार (30), कश्मीरी (39), कमलेश (54) और बिमला (60) शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

    ये भी पढ़ें: भोपाल : नगर- निगम की गाड़ी ने अन्य ड्राइवर को मारी टक्कर, पैर कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    प्रशासन ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलने पर जींद के डीसी मोहम्मद इमरान रजा और एसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

    डीसी ने बताया कि हादसे में 17 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। कुछ घायलों को रोहतक रेफर किया गया है, जबकि बाकी का इलाज जींद के अस्पताल में चल रहा है।

    अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री

    डीसी के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि फैक्ट्री को किराये पर देकर अवैध तरीके से चलाया जा रहा था। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेने की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में जल्द ही अभियान चलाकर बिना अनुमति चल रही खतरनाक फैक्ट्रियों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    घटना के बाद पुलिस और फायर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि थाना घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर है, इसके बावजूद पुलिस के पहुंचने में देरी की बात कही जा रही है।

    हालांकि, डीसी का कहना है कि पुलिस की फर्स्ट रिस्पॉन्डर टीम समय पर पहुंच गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts