Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सेहत का पावरहाउस है मोरिंगा :रोज इसके पत्ते खाने से दूर होंगी ये बीमारियां, जानिए इसके बड़े फायदे

Moringa oleifera यानी सहजन के पत्ते सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, दिल को स्वस्थ रखने और पाचन सुधारने में मदद कर सकते हैं।
रोज इसके पत्ते खाने से दूर होंगी ये बीमारियां, जानिए इसके बड़े फायदे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Moringa oleifera के पत्ते, जिन्हें आम बोलचाल में सहजन या ड्रमस्टिक लीव्स कहा जाता है, आजकल सुपरफूड के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इन्हें रोजमर्रा की डाइट में शामिल किया जाए तो शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं और कई बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कि मोरिंगा के पत्ते सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं।

    पोषक तत्वों से भरपूर

    Medanta की रिपोर्ट के अनुसार, मोरिंगा के पत्ते पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। इनमें प्रोटीन, विटामिन A, C और E, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

    इम्यून सिस्टम को बनाते हैं मजबूत

    मोरिंगा के पत्तों का नियमित सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। साथ ही यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाने और थकान कम करने में भी सहायक माना जाता है।

    ये भी पढ़ें: गर्मी में बार-बार नाक से आता है खून? नकसीर को न करें नजरअंदाज, जानिए कारण और बचाव के तरीके

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

    मोरिंगा के पत्ते दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को ब्लड शुगर की समस्या होती है, उनके लिए भी यह फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।

    पाचन तंत्र को रखते हैं स्वस्थ

    मोरिंगा के पत्तों में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज से राहत देने और आंतों को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है। साथ ही यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी मददगार माना जाता है।

    ये भी पढ़ें: वजन घटाना या मसल्स बनानी है ? टोफू और पनीर में कौन बेहतर, जानिए सही डाइट का चुनाव

    कैसे करें मोरिंगा के पत्तों का सेवन?

    मोरिंगा के पत्तों को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

    • इन्हें दाल, सब्जी या सूप में डालकर खाया जा सकता है।
    • इनका जूस या पाउडर भी इस्तेमाल किया जाता है।

    हालांकि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इसकी शुरुआत कम मात्रा से करें और अगर कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

    अगर आप अपनी डाइट में एक आसान और हेल्दी बदलाव करना चाहते हैं, तो मोरिंगा के पत्ते एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, जो लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts